newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Modi On Top: ताजा सर्वे में पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी लोगों की पहली पसंद, जानिए कहां खड़े हैं राहुल, केजरीवाल और ममता

पीएम नरेंद्र मोदी अब भी प्रधानमंत्री पद के लिए देश के लोगों की पहली पसंद हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल उनके कहीं आसपास भी नहीं टिकते।

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी अब भी प्रधानमंत्री पद के लिए देश के लोगों की पहली पसंद हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल उनके कहीं आसपास भी नहीं टिकते। ये नतीजा न्यूज एजेंसी आईएएनएस और सी-वोटर के सर्वे में आया है। ये सर्वे असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरल में किया गया। इन सभी जगह 2021 में चुनाव हुए थे। इन सभी जगह को मिलाकर लोकसभा की 120 सीटें होती हैं। इस सर्वे से ये भी साफ है कि असम, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में बीजेपी की ताकत लगातार बढ़ रही है।

rahul gandhi

असम में 43 फीसदी लोगों ने पीएम पद के लिए मोदी का नाम लिया। इसके बाद वहां केजरीवाल के समर्थन में 11.62 और राहुल गांधी के पक्ष में 10.7 फीसदी लोग दिखे। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से सांसद हैं। इस राज्य के 28 फीसदी लोगों ने मोदी को पीएम पद की पसंद बताया। इसके बाद 20.38 फीसदी ने राहुल का नाम लिया। जबकि, 8.28 फीसदी लोगों ने अरविंद केजरीवाल को पीएम पद के लिए ठीक कहा। तमिलनाडु में 29.56 फीसदी लोगों ने मोदी को पीएम पद की पहली पसंद बताया। यहां 24.65 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी और 5.23 फीसदी लोगों ने ममता बनर्जी को इस पद की पसंद बताया।

mamta

पुदुचेरी में 49.69 फीसदी लोगों ने मोदी के पक्ष में समर्थन जताया। वहीं, 11.8 फीसदी ने कांग्रेस और 3.22 फीसदी ने राहुल गांधी का पक्ष लिया। पश्चिम बंगाल में 42.37 फीसदी लोगों ने पीएम पद के लिए मोदी को पहली पसंद बताया। ममता बनर्जी के लिए 26.08 फीसदी ने समर्थन दिया। जबकि, राहुल गांधी के लिए महज 14.4 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें पीएम बनना चाहिए। सर्वे के इन नतीजों को मिलाया जाए, तो इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 49.91 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर पसंद किया। जबकि, राहुल गांधी को 10.1, अरविंद केजरीवाल को 7.62, ममता बनर्जी को 3.23 और अन्य नेताओं को 5.46 फीसदी लोगों ने पीएम पद के लिए पसंदीदा करार दिया।