newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का पतन जारी, अब इस विधायक ने दिया इस्तीफा

बता दें कि हाल ही में मध्‍य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। नारायण पटेल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के सदस्य संख्या 89 पर पहुंच चुकी है। 

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को खंडवा जिले के मांधाता विधानसभा सीट से विधायक नारायण पटेल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को अपना त्याग-पत्र सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि देर शाम तक पटेल भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

Sonia And Rahul Gandhi

बता दें कि हाल ही में मध्‍य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। नारायण पटेल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के सदस्य संख्या 89 पर पहुंच चुकी है।

बीते चार महीनों में कांग्रेस के 24 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। नारायण पटेल के इस्‍तीफे के बाद विधानसभा 27 सीटें रिक्त हो गई हैं जिन पर आने वाले दिनों उपचुनाव होंगे।

Congress MLA Narayan Patel

गौरतलब है कि इससे पहले सिंधिया समर्थक मंत्रियों समेत 22 विधायकों के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद 20 मार्च को कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा था और 15 महीने पुरानी कांग्रेस सरकार गिर गई थी। इसके बाद 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।