newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Farmers Protest: हरियाणा में किसान आंदोलन में शामिल शख्स को जिंदा जलाने का आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में

Farmers Protest: इससे पहले इस हत्या के चलते परिजनों ने गुरुवार को करीब डेढ़ घंटे तक दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे जाम कर रखा था। बता दें कि कृष्ण की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर पिछले सात महीनों से किसान संगठनों का आंदोलन (Kisan Andolan) लगातार जारी है। इस बीच इस आंदोलन पर कई तरह के आरोप लगे और किसान संगठनों का ये आंदोलन आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। हाल ही में टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल होने आई युवती से रेप की वारदात की बात सामने आई थी। वहीं अब इस आंदोलन से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि टिकरी बॉर्डर के पास एक व्यक्ति को शहीद बताकर जिंदा जला दिया गया। बता दें कि इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा के बहादुरगढ़ इलाके में किसान आंदलोन में शामिल एक शख्स को जिंदा जलाने का मुख्य आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। गिरफ्तार हुए शख्स को सेक्टर-6 थाना की पुलिस, शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान जींद जिले के गांव रायचन्द निवासी कृष्ण के रूप में हुई है।

Farmers protest

बता दें कि कृष्ण कई दिनों से किसान आंदोलन का हिस्सा था। वह अपने साथियों के साथ काफी समय से किसान आंदोलन में हिस्सा ले रहा था। कृष्ण पर गंभीर आरोप है कि अपने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर उसने कसार गांव निवासी मुकेश की जिंदा जला कर हत्या कर दी।

इससे पहले इस हत्या के चलते परिजनों ने गुरुवार को करीब डेढ़ घंटे तक दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे जाम कर रखा था। बता दें कि कृष्ण की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं मृतक मुकेश कसार गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार मुकेश ने बुधवार देर शाम किसान आंदोलन में शामिल 4 लोगों के साथ आंदोलन स्थल पर ही शराब पी थी। बाद में आपस की लड़ाई-झगड़े में आरोपियों ने मुकेश पर तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। आग लगने के बाद मुकेश को बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल  भर्ती कराया, गया जहां डॉक्टरों ने उसे 90% झुलसा हुआ बताया। बता दें कि मुकेश ने करीब 2:30 बजे दम तोड़ दिया था।