newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी राज्यों के लिए जीत के मंत्र, कांग्रेस के परिवारवाद पर भी बोला हमला

PM Modi : पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं के बारे में कहा कि जनता की सेवा एक कार्यकर्ता के लिए सबसे बड़ी पूजा है। यह हमारे देश के हित के लिए भी अनिवार्य है और उसके खुद के सियासी जीवन की प्रगति के लिए भी अपिहार्य है।

नई दिल्ली। जिस प्रकार कोई खिलाड़ी मैदान में गेंदबाजी करने से पहले अपने सह खिलाड़ियों को अपने सूजबूझ का सहारा लेकर उसे उचित जगह पर तैनात कर देता है, ठीक उसी प्रकार से आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व रविवार को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने भी अपने सह नेताओं को उचित जिम्मेदारी दे दी है। आगामी चुनाव से अपने सभी नेताओं को उन्होंने कुछ खास मंत्र दिए हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ब्लाक, जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के सभी नेताओं को आगामी चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने हेतु कुछ खास टिप्स दिए हैं। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में किन-किन कामों को वरियता पर रखना होगा व किन कामों से दूरी बनानी होगी, इसकी पूरी रूपरेखा उन्होंने कार्यकर्ताओं संग साझा करते हुए नजर आए हैं। इस बीच वे कांग्रेस पर हमला करने से नहीं चूके। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद का दौर अब जा चुका है। अब देशभर में चौतरफा विकास की बयार बहेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सेवा, संकल्प और समर्पण जैसे मूल्यों के साथ काम करने का सुझाव दिया है।

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं के बारे में कहा कि जनता की सेवा एक कार्यकर्ता के लिए सबसे बड़ी पूजा है। यह हमारे देश के हित के लिए भी अनिवार्य है और उसके खुद के सियासी जीवन की प्रगति के लिए भी अपिहार्य है। उन्होंने कहा कि हमें जनता के मन में विकास के सेतु का निर्माण करना होगा, ताकि हमारी पार्टी देशभर में विकास की बिसात बिछा सकें। उन्होंने खुद की पार्टी का जिक्र कर कहा कि आज हमने जो केंद्रीय स्तर पर स्थान पाया है, यह उसी का नतीजा है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे।

कोरोना काल का भी जिक्र

इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना काल के दौरान कार्यकर्ताओं के योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह कोरोना काल में आम जनता की सेवा करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता आगे आए थे, यह सहानीय है। इसकी जितनी तारीफ  की जाए, उतनी कम है।

 ज्ञान महज किताबों में नहीं मिलता

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सुझाव देते हुए कहा कि ज्ञान महज किताबों में ही नहीं मिलता है। ज्ञान बेशुमार लोगों से मुखातिब होने से भी मिलता है। जब हम उनसे मिलते हैं, तो हमें नई-नई बातों के बारे में पता चलता है। हमें नई-नई जानकारी पता लगती है, जो आगे चलकर हमारे लिए विकास का सेतु तैयार करती है, जो कि आपके साथ-साथ पार्टी आपके लिए भी विकास का सबब बनकर उभरेगी। बता दें कि कोरोना के कारण दो वर्षों बाद पार्टी कार्यकारिणी की बैठक हुई है। दीर्घावधि के बाद हुई इस बैठक को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में कल से ही खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। इस बैठक की सबसे खास बात यह रही है कि इसे खुद पीएम ने संबोधित किया और विभिन्न प्रकार के समसामयिक मसलों को लेकर अपनी राय रखी।