newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Independence Day 2021: पूरे देश में शान से फहराया गया तीरंगा, देखिए कैसे मनाया जा रहा स्वतंत्रता दिवस

Independence Day 2021: देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पहले पीएम मोदी ने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की समाध राजघाट पर जाकर पुष्प अर्पित किये। वहीं इसके बाद जब पीएम लाल किला पहुंचे, तो वहां देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया।

राजधानी दिल्ली में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश ने 75 साल में बहुत उन्नती की है। हम अपनी पूरी ताकत लगाकर उन पिछड़े हुए लोगों को आगे बढ़ने में मदद साथ ही देश को शक्तिशाली बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा कि हम सभी संकल्प लें की देश की प्रगति में अपनी पूरी ताकत से लगा दें।

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

दिल्ली में AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फरीदाबाद में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के रजिस्ट्रार नासिर इकबाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केरल के तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज।