newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

COVID-19: देश में कोरोना का कोहराम जारी, 24 घंटे में सामने आए रिकॉर्ड 3.46 लाख नए केस, 2,624 की मौत

Corona Update in India: शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,46,786 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में मरने वालों की संख्या 2,624 दर्ज की गई। इन ताजा आंकड़ों के बाद अब देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,66,10,481 हुई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 1,89,544 हो गई है। बता दें कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,52,940 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 2,19,838 है। 

नई दिल्ली। देशभर में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) ने हाहाकार मचा रखा है। हर दिन कोरोना के नए मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो, देश में 3,46,786 कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में कोरोना की चपेट में आने से 2,624 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,46,786 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में मरने वालों की संख्या 2,624 दर्ज की गई। इन ताजा आंकड़ों के बाद अब देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,66,10,481 हुई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 1,89,544 हो गई है। बता दें कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,52,940 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 2,19,838 है। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि, भारत में कल (23 अप्रैल) तक कोरोनावायरस के लिए कुल 27,61,99,222 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17,53,569 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 29,01,412 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13,83,79,832 हुआ।