newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia-Ukraine crisis: यूक्रेन में भारतीय छात्र को लगी गोली तो भड़क उठे यूजर्स, सोशल मीडिया पर की सरकार की आलोचना

Russia-Ukraine crisis: एक बयान जारी करते हुए वीके सिंह ने बताया कि मुझे आज सूचना मिली कि कीव से आ रहे एक छात्र को गोली लगी है और उसे बीच में ही वापस ले जाया गया है। हम न्यूनतम नुकसान में अधिकतम निकासी की कोशिश कर रहे हैं।

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब एक बड़े युद्ध का रूप लेता जा रहा है। हजारों की संख्या में लोग मारे जा रहे हैं। भारत सरकार भी लगातार एक अभियान के तहत भारतीय छात्रों को निकालने का काम कर रही है। इसी बीच कीव से एक भारतीय छात्र के गोली लगने की खबर सामने आई है। छात्र को गंभीर अवस्था में कीव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी खुद MoS नागरिक उड्डयन जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने दी है।

सरकार के कामों पर लोग उठा रहे सवाल

एक बयान जारी करते हुए वीके सिंह ने बताया कि मुझे आज सूचना मिली कि कीव से आ रहे एक छात्र को गोली लगी है और उसे बीच में ही वापस ले जाया गया है। हम न्यूनतम नुकसान में अधिकतम निकासी की कोशिश कर रहे हैं। खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार सरकार की आलोचना कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि सरकार सिर्फ एडवाइजरी और बयान जारी कर रही है, यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालने के नाम पर सिर्फ बातें की जा रही हैं। बता दें कि इससे पहले एक छात्र की मौत यूक्रेन में हमले के दौरान हो चुकी है। अब दूसरा छात्र गोलीबारी का शिकार हुआ है।


यूरोप के सबसे बड़े परमाणु प्लांट में लगी आग

बता दें कि लगातार रूस यूक्रेन पर बमबारी कर रहा है।आज सुबह ही हमले के बाद यूक्रेन के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लग गई है। यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि रूस के दक्षिणी यूक्रेन के शहर एनरहोदर में बिजली स्टेशन पर हमला करने के बाद से सुविधा में आग लग गई है। यूक्रेन में ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लग गई और रूसी सेना हर तरफ से गोलाबारी कर रही थी।