newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: सद्दाम की पढ़ी किताब, बनाया खाना, दे दिया पत्नी-सास को जहर, ऐसे खुला राज

Varun Arora: पुलिस और डॉक्टर को तब हैरानी हुई, जब उसने देवेंद्र शर्मा का मेडिकल कराया। देवेंद्र के रक्त में थैलियम का स्तर बढ़ा हुआ मिला। पुलिस ने अनीता शर्मा का पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच कराई।

नई दिल्ली। इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन के बारे कौन नहीं जानता? उसके बारे में कहा जाता है कि वह अपने राजनीतिक विरोधियों को मारने के लिए थैलियम का इस्तेमाल करता था। इससे मिलता-जुलता एक किस्सा दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी से जुड़ा सामने आया है। बता दें कि सद्दाम हुसैन को लेकर लिखी गई एक किताब को पढ़कर दिल्ली के ग्रेटर कैलाश निवासी 37 वर्षीय रियल स्टेट कारोबारी वरुण अरोड़ा ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों को खाने में जहर दे दिया। जहर खान की वजह से वरुण की सास की मौत हो गई और पत्नी फरवरी से लेकर अब तक कोमा में है। वहीं पत्नी की भाभी की मौत भी उसी दौरान हुई थी। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने कारोबारी वरुण अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में होम्योपैथी दवाओं के निर्माता 62 वर्षीय देवेंद्र मोहन शर्मा ने 21 मार्च को दिल्ली पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी कि, उनकी पत्नी अनीता शर्मा की गंगा राम अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में उन्होंने अपने दामाद पर हत्या करने का शक जताया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल की।

Varun Arora

वरुण अरोड़ा पर देवेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि वरुण ने पहले मछली पकाई, फिर उसने उसमें थैलियम मिला दिया। अपनी बनाई मछली उसने मेरे परिवार के सदस्यों को खाने के लिए दी। लेकिन पकाई गई मछली को वरुण ने न तो खुद खाई और ना ही अपने जुड़वा बच्चों को खाने दिया। इस मछली को जिन लोगों ने नहीं खाया, वो लोग स्वस्थ्य हैं, जबकि मेरी पत्नी और बहू को मौत हो गई और बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

Varun Arora wife and sas

पुलिस और डॉक्टर को तब हैरानी हुई, जब उसने देवेंद्र शर्मा का मेडिकल कराया। देवेंद्र के रक्त में थैलियम का स्तर बढ़ा हुआ मिला। पुलिस ने अनीता शर्मा का पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच कराई। इसमें भी थैलियम का स्तर बढ़ा होने की पुष्टि हुई। इस मामले पर पर्दा एक लैपटॉप की वजह से हटा। दरअसल पुलिस ने मंगलवार शाम को वरुण अरोड़ा के घर छापेमारी की औरउसका लैपटॉप बरामद किया।

Varun Arora wife

वरुण के लैपटॉप में से पुलिस को ब्राउजिंग हिस्ट्री में थैलियम से संबंधित कई वेब पेज खोले जाने की जानकारी मिली है। बता दें कि थैलियम का इस्तेमाल तानाशाह सद्दाम हुसैन ने अपने राजनीतिक विरोधियों को मौत के घाट उतारने के लिए करता था। इसी के साथ सद्दाम हुसैन से संबंधित किताब भी बरामद की है। जिसमें थैलियम के इस्तेमाल को लेकर बातें लिखी गई हैं। पुलिस ने संदेह जताया है कि आरोपी ने सद्दाम से प्रेरित होकर थैलियम से पत्नी और ससुराल वालों को मारने की साजिश रची।

बता दें कि दिल्ली के इंदरपुरी पुलिस स्टेशन में वरुण के खिलाफ हत्या का आरोप दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हालांकि, उसने अभी अपना गुनाह कबूल नहीं किया है।