newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Republic Day 2022: श्रीनगर के लाल चौक से आई ऐसी तस्वीर जिसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा

Republic Day Srinagar: कश्मीर में तिरंगा फहराने की इस घटना पर अधिकारियों ने बताया कि घाटी में गणतंत्र दिवस समारोह शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। इस मौके पर कोई अप्रिय घटना ना हो ऐसे में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था।

नई दिल्ली। देश में आज 73 वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) मनाया जा रहा है। देशभर में इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। इस खास मौके पर जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में भी लाल चौक (Lal Chowk) पर तिरंगा फहराया गया। इस खास मौके पर वहां पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बता दें आजादी के बाद पहली बार 26 जनवरी को आज बुधवार को श्रीनगर के लाल चौक पर घटाकर के ऊपर तिरंगा शान के साथ फहराया गया। लाल चौक पर फैलाए गए तिरंगे के लिए जेसीबी भी मंगाई गई थी। तिरंगा फहराने के लिए जेसीबी पर कुछ अधिकारी चढ़े और उसके बाद तिरंगा फहराया गया। रातो रात ही तिरंगा फहराने के लिए लाल चौक सजाया भी गया था। स्थानीय लोगों ने यहां 73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया। हालांकि इस दौरान वहां पर सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम भी किए गए थे।

इंटरनेट भी किया गया बंद

कश्मीर में तिरंगा फहराने की इस घटना पर अधिकारियों ने बताया कि घाटी में गणतंत्र दिवस समारोह शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। इस मौके पर कोई अप्रिय घटना ना हो ऐसे में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था। घाटी में मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवाएं भी बंद किया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद सेवाओं को दोपहर बाद फिर से बहाल कर दिया गया।

हमेशा से चर्चा में रहा लाल चौक में तिरंगा फहराना

श्रीनगर लाल चौक स्थित प्रेस एन्क्लेव पर आजादी के बाद पहली बार तिरंगा फहराया गया। यह तिरंगा बीते साल अप्रैल महीने में फहराया गया था। जिसकी तस्वीर को हजारों लाइक्स और रीट्वीट भी मिले थे।