newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pawan Kalyan: जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण को किया गया अरेस्ट, विजयवाड़ा जाते समय हुई गिरफ्तारी, जानें पूरा मामला

Pawan Kalyan: पवन कल्याण और नांदेडला आंध्र प्रदेश पुलिस ने जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण और नादेंडला मनोहर को एनटीआर जिले में एहतियातन हिरासत में ले लिया गया है।

नई दिल्ली। जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पवन कल्याण और नांदेडला आंध्र प्रदेश पुलिस ने जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण और नादेंडला मनोहर को एनटीआर जिले में एहतियातन हिरासत में ले लिया गया है। उन्हें विजयवाड़ा लेकर  जाया जा रहा है। फिलहाल दोनों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

एन. चंद्रबाबू नायडू के अरेस्टिंग की निंदा की थी

शनिवार को पवन कल्याण ने तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की अरेस्टिंग की निंदा की थी। पवन कल्याण पूर्व मुख्यमंत्री का समर्थन करने के लिए विजयवाड़ा जा रहे थे। हालांकि, विजयवाड़ा के लिए कल्याण की चार्टर्ड को हैदराबाद से उड़ान भरने की परमिशन नहीं दी गई।

जब पवन कल्याण के चार्टर्ड को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई तो उन्होंने सड़क मार्ग से विजयवाडा पहुंचने का फ़ैसला किया। वो सड़क मार्ग से रवाना हुए लेकिन उनके क़ाफ़िले को एनटीआर ज़िले में दो बार रोका गया। इसके बाद पवन कल्याण गाड़ी से उतरकर पैदल विजयवाड़ा में मंगलागिरी की ओर रवाना हो

अनुमंचीपल्ली में सड़क पर ही लेट गए

पुलिस ने फिर से जब उन्हें रोका तो वे अनुमंचीपल्ली में सड़क पर ही लेट गए। इसके बाद पुलिस ने एहतियातन पवन कल्याण को हिरासत में लिया। नंदीगामा उपसंभागीय पुलिस अधिकारी जनार्दन नायडू ने बताया कि हमने कल्याण और मनोहर को एहतियातन हिरासत में लिया है। हम उन्हें विजयवाड़ा ले जा रहे हैं। दोनों में से किसी को भी जज के सामने पेश नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह केवल एहतियाती हिरासत है।

बीते दिन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया

दरअसल, आंध्र प्रदेश के कौशल विकास घोटाला मामले में सीआईडी ने शनिवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद राज्य में जगह-जगह उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किए। पवन कल्याण ने भी नायडू की गिरफ़्तारी की निंदा की और वो उन्हें समर्थन करने के लिए जा रहे थे।