newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

370 पर J&K भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना का तीखा हमला, कहा- दिग्विजय चाहे सौ जन्म ले लें लेकिन…

Digvijay Singh: जम्मू कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि देश कांग्रेस को “भारत माता के खिलाफ साजिश और पीठ में छुरा घोंपने” के लिए कभी भी माफ नहीं करेगा।

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह क्लब हाउस चैट के दौरान कश्मीर में अनुछेद 370 का जिक्र करके आफत मोल लिए हैं। अब उनपर चारों तरफ से जुबानी हमला हो रहा है। इस दौरान कांग्रेस ने भी उनके इस बयान से अपना पल्ला झाड़ लिया है। बता दें कि आर्टिकल 370 पर बयान को लेकर दिग्विजय सिंह पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) हमलावर हो गई है। जम्मू कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दिग्विजय सिंह को लेकर कहा है कि, अब अनुच्छेद 370 वापस नहीं लागू होगा, चाहे वो सौ जन्म ले लें। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह के विवादि चैट का सनसनीखेज ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो चैट में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह घाटी से आर्टिकल 370 लागू करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो वो 370 हटाने के फैसले पर विचार करेंगे।

जम्मू कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि देश कांग्रेस को “भारत माता के खिलाफ साजिश और पीठ में छुरा घोंपने” के लिए कभी भी माफ नहीं करेगा। गंभीर आरोप लगाते हुए रैना ने कहा कि, स्क्रिप्ट मूल रूप से गांधी द्वारा लिखी गई थी और पाकिस्तान से इसे निर्देश दिया गया था। रैना ने कहा कि, जम्मू कश्मीर से 370 हटने से वहां के लोग काफी खुश हैं। क्योंकि यह पाकिस्तानी विचारधारा की जड़ें जमाने और अलगाववाद को मजबूत करने का मुख्य कारण था।

उन्होंने कहा कि 5 अगस्त, 2019 को इसके हटने से ‘एक निशान, एक विधान और एक प्रधान’ के सपने को पूरा किय। अपने आरोप में उन्होंने कहा कि, कांग्रेस इसलिए साजिश कर रही है क्योंकि उसको इससे दर्द हो रहा है। और ये उसके वरिष्ठ नेता के बयान से स्पष्ट होता है। रवींद्र रैना ने कहा कि कांग्रेस को 100 बार पुनर्जन्म लेने दो, फिर भी देश के खिलाफ उनकी साजिश सफल नहीं होगी। हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह हैं और बीजेपी का हर कार्यकर्ता एक सैनिक की तरह है, जो देश और तिरंगे के लिए अपनी जान कुर्बान करने के लिए तैयार है। रैना ने कहा वह सोनिया गांधी, राहुल और सिंह को जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी एजेंडा लागू नहीं करने देंगे। बता दें कि रैना ने आरोप लगाया कि, कांग्रेस नेताओं का दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता है, भले ही वो सुख-सुविधाओं का आनंद भारत में लेते हों।