newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

काफिले पर हुए हमले को ममता ने बताया नौटंकी तो भड़के जेपी नड्डा, दिया ऐसा जवाब

JP Nadda: पार्टी(BJP) को लेकर नड्डा ने कहा कि, हम एक राजनीतिक पार्टी हैं। हम इंदिरा गांधी(Indira Gandhi) से लड़ चुके हैं। वह तो ममता बनर्जी हैं। जनता उन लोगों से सत्ता छीन लेती है जो सत्ता में लोगों को भूल जाते हैं।

नई दिल्ली। गुरुवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने एक बयान में कहा कि, ये हमला एक तरह की नौटंकी है। ममता बनर्जी ने नड्डा के काफिले पर हुए पथराव को लेकर कहा कि,, “नाटक और हॉग मीडिया के जरिए बीजेपी लोगों को रैली तक नहीं ला सकी। क्या इसकी योजना बनाई गई? उन्होंने कैसे वीडियो तैयार किए। जबकि बीएसएफ और सीआरपीएफ के रहते कोई आपको कैसे छू सकता है?” आपको बता दें कि ममता बनर्जी के इस बयान पर अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार किया है। जेपी नड्डा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ममता बनर्जी को प्रशासन के बारे में पता नहीं है। हमलावरों को रोकना पुलिस का काम है। बंगाल में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है।

Mamta Banarjee

उन्होंने कहा कि, ममता प्रशासन से अब कोई उम्मीद नहीं रह गई है। ममता सरकार में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। बंगाल की दशा अब खराब है। ये गलत लोगों के हाथों में चला गया है। उन्होंने कहा कि ममता सरकार में अराजकता हावी हो गई है। ममता सरकार से त्रस्त हुए लोगों को लेकर नड्डा ने कहा कि, ममता दीदी को राज्य के लोगों ने अब नमस्ते कहने का फैसला कर लिया है। डायमंड हार्बर में लोग जिस तरह से एकत्र हुए और हमारा समर्थन किया, उससे पता चलता है कि लोगों ने ममता सरकार के खिलाफ मतदान करने का फैसला कर लिया है।

JP Nadda West Bengal pic

पार्टी को लेकर नड्डा ने कहा कि, हम एक राजनीतिक पार्टी हैं। हम इंदिरा गांधी से लड़ चुके हैं। वह तो ममता बनर्जी हैं। जनता उन लोगों से सत्ता छीन लेती है जो सत्ता में लोगों को भूल जाते हैं।