newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul’s temple visits: कैलाश से कामख्या, सोमनाथ से वैष्णो देवी, 4-5 सालों में भगवान के द्वार में ऐसे बढ़ी राहुल की भक्ति

Rahul’s temple visits: लेकिन खास बात ये है कि जब भी चुनाव आने लगते है तो राहुल गांधी को भगवान याद आ जाते है। पिछले 4-5 सालों में राहुल गांधी का भगवान के प्रति भक्ति ज्यादा जाग रही है। हाल ही असम चुनाव से पहले राहुल गांधी कामख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करते दिखे थे।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते है। इस बार राहुल गांधी अपने जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के दौरे को लेकर चर्चा में है। दरअसल राहुल गांधी जम्मू दौरे के दौरान माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi Temple) के दर्शन करने भी जाएंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी जम्मू में 2 दिन बिताएंगे। वह आज जम्मू एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से सीधे कटरा के लिए रवाना होंगे। खास बात ये है कि वह कटरा से पैदल माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाएंगे। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी।

लेकिन खास बात ये है कि जब भी चुनाव आने लगते है तो राहुल गांधी को भगवान याद आ जाते है। पिछले 4-5 सालों में राहुल गांधी का भगवान के प्रति भक्ति ज्यादा जाग रही है। हाल ही असम चुनाव से पहले राहुल गांधी कामख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करते दिखे थे। इसके अलावा राहुल हिंदू धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में एक माने जाने वाले कैलाश मानसरोवर की भी यात्रा करने गए थे। इसके अलावा वो कभी गुजरात के सोमनाथ मंदिर तो कभी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। वह काशी विश्वनाथ में भी अपनी हाजिरी लगा चुके हैं।

Rahul Gandhi Temple

ऐसे में अब प्रश्न ये उठ रहा है कि जब यूपी, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में अगले साल होने वाले चुनाव होने हैं तो फिर राहुल गांधी को हिंदुओं की याद आने लगी है। वह हिंदुओ को लुभाने के लिए मंदिरों में भगवान के दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब राहुल गांधी मां वैष्णो देवी के दर पर पहुंच रहे है। राहुल गांधी का अचानक भगवान के प्रति भक्ति बढ़ने पर अब सवाल उठने लगा हैं, क्योंकि जो राहुल कभी मस्जिदों का चक्कर लगाते रहे है अब वो चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है..कहते दिख रहे है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की धार्मिक यात्रा के पड़ाव

विंध्याचल मंदिर- 2011
काशी विश्वनाथ- 2014
केदारनाथ- 2015
सोमनाथ- 2017
जगन्नाथ मंदिर- 2017
महाकाल मंदिर- 2018
कैलाश मानसरोवर- 2018
तिरुपति बालाजी-2019
कामाख्या देवी-2021
मां वैष्णो देवी- 2021