newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: कन्हैया और जिग्नेश की कांग्रेस में हुई एंट्री, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक

Kanhaiya Joins Congress: विकास पाण्डेय नाम के यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिरकार कन्हैया कुमार को उनका मोदी विरोध का पुरस्कार मिल ही गया, कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल हुए, एक डुबती नाव को छोड़ दूसरी डुबती नाव में सवार हुए कन्हैया जी।

नई दिल्ली। JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। हालांकि जिग्नेश मेवानी ने कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है। कन्हैया कुमार ने कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद कहा है कि, ‘मुझे या देश करोड़ों युवाओं को लगने लगा है कि अगर कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा। इसलिए कांग्रेस ज्वाइन की। उन्होंने ये भी कहा कि अगर बड़ा जहाज नहीं बचेगा तो छोटे जहाज भी नहीं बचेंगे। कन्हैया के कांग्रेस ज्वाइन करने पर सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स बनने लगे। कांग्रेस पार्टी और कन्हैया कुमार का जमकर मजाक बनाया जाने लगा।

आइये देखते हैं कि सोशल मीडिया पर किस तरह की प्रतिक्रिया लोगों ने दी है।

विकास पाण्डेय नाम के यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिरकार कन्हैया कुमार को उनका मोदी विरोध का पुरस्कार मिल ही गया, कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल हुए, एक डुबती नाव को छोड़ दूसरी डुबती नाव में सवार हुए कन्हैया जी।

राकेश तिवारी नाम के यूजर ने कन्हैया कुमार की तुलना नवजोत सिंह सिद्धू से कर डाली. उन्होंने कहा कि आज का कन्हैया कुमार। कल का बिहार कांग्रेस के सिद्धू।

ओम प्रकाश वर्मा नाम के यूजर ने कहा कि कन्हैया कुमार कोंग्रेस में आया तो इसमें आश्चर्य कैसा??कन्हैया ने हमारी न्याय पालिका को हत्यारा कहा.. हमारी सेना को बलात्कारी कहा.. भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाया…बस यही सभी गुण तो चाहिए कोंग्रेस पार्टी जॉइन करने के लिए और गांधी परिवार का चाटुकार बनने के लिए..

निपेंद्र पाण्डेय नाम के यूजर कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी को बचाने आया हु 15 बार बोला- कन्हैया कुमार ने!! मतलब वो भी जानता है कि कांग्रेस डूब रही है ।।


आकाश पारीक नाम के यूजर ने लिखा कि भारतीय सेना को बलात्कारी बताने वाले, आतंकी अफजल को गले लगाने वाले आज संविधान की दुहाई देने में लगे है !संविधान की बातें करने वाले #कन्हैया_कुमार यह भूल गए थे आधी रात को आपातकाल लगा कर संविधान की धज्जियां इन्ही संविधान प्रेमियों ने उड़ाई थी..चले है आज संविधान बचाने