newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karnataka Election Dates 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों हुआ ऐलान, इस तारीख को डाले जाएंगे वोट

Karnataka Election Dates 2023: इस आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 150 सीटें जीतने का दावा किया है। अब देखना होगा कि आगामी चुनाव में जीत का ताज किसके सिर सजता है। 

नई दिल्ली। आज, बुधवार 29 मार्च को चुनाव आयोग कर्नाटक के लिए विधानसभा चुनाव (Karnataka Election 2023) की तारीख का ऐलान करने जा रहा है। 11:30 बजे से चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है। चुनावों की तारीखों के ऐलान के लिए न सिर्फ राजनीतिक दलों में बल्कि वहां की जनता में भी एक्साइटमेंट है। बात कर्नाटक की करें तो यहां साल 2018 में कोई भी राजनीतिक दल को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाया था। ऐसे में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने जेडीएस के साथ हाथ मिलाकर सरकार का निर्माण किया था। इस कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार में जेडीएस नेता कुमारस्वामी ही मुख्यमंत्री पद पर विराजमान हुए थे। हालांकि 14 महीने बाद में कांग्रेस पार्टी के कई विधायकों द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद सरकार धराशाही हो गई थी। ये सभी कांग्रेस के बागी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

इस आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 150 सीटें जीतने का दावा किया है। अब देखना होगा कि आगामी चुनाव में जीत का ताज किसके सिर सजता है।

Election Commission

लाइव अपडेट

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों हुआ ऐलान, 10 मई को डाले जाएंगे वोट, 13 मई को होगी मतगणना

2400 स्टेटिक सर्विलांस टीमें चुनाव के दौरान निगरानी रखेंगी, हमारा लक्षय निष्पक्ष चुनाव कराना है- चुनाव आयोग

कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बनाए जाएंगे 224 विधानसभा क्षेत्रों में 58,282 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।  50% मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की होगी सुविधा- चुनाव आयोग

25 मई को कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। राज्य में विधानसभा की 224 सीटों पर चुनाव के लिए आज तारीखों का ऐलान होने जा रहा है।

चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक में ऐसा होगा जब 12.15 लाख 80 वर्ष से अधिक और 5.55 लाख बेंचमार्क पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए घरेलू मतदान की सुविधा दी जाएगी।

  • कर्नाटक में साल 2018 के दौरान कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। हालांकि बाद में पार्टी विधायकों के विद्रोह के कारण सरकार गिर गई थी और भाजपा ने येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाई थी।
  • कर्नाटक में अब तक बीते 5 सालों में सीएम की कुर्सी पर 3 लोग बैठ चुके हैं। साल 2018 के चुनावों में जीत के बाद कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन सरकार में कुमार स्वामी सीएम बने। इसके बाद कांग्रेस सरकार गिरी और 26 जुलाई 2019 को येदियुरप्पा सीएम बने। 28 जुलाई 2021 को उनके इस्तीफे के बाद बसवराज मुख्यमंत्री पद पर विराजमान हैं।