newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली में पानी की किल्लत पर केजरीवाल सरकार लगा रही हरियाणा पर आरोप, लेकिन RTI में तो हुआ कुछ और ही खुलासा!

Delhi Water Supply: दिल्ली जल बोर्ड के उपाअध्यक्ष राघव चड्ढा ने दिल्ली में हो रही पानी की समस्या पर हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, हरियाणा सरकार दिल्ली के लिए कम जलापूर्ति कर रही है।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लतों से जनता जूझ रही है। ऐसे में दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर जब सवाल उठे तो जवाब आया कि हरियाणा सरकार ने पानी की सप्लाई पर रोक लगा दी है। नतीजन दिल्ली की जनता को पानी की किल्लतों से जूझना पड़ रहा है। हालांकि दिल्ली सरकार के इस दावों के उलट एक RTI में जानकारी सामने  है कि दिल्ली के लिए हरियाणा ने सप्लाई रोकी नहीं बल्कि और बढ़ा दी है इसको लेकर ट्विटर पर एक यूजर ने आरटीआई की जानकारी शेयर की है। जिसमें दिल्ली में पानी की परेशानियों को लेकर कहा है कि, “Kejriwal का एक और झूठ पकड़ा गया है। पानी की किल्लत के लिए दिल्ली सरकार कहती है कि Haryana ने पानी नहीं दिया लेकिन RTI से ज्ञात हुआ कि हरियाणा सरकार ने पानी की सप्लाई बढ़ा दी है। तो सवाल उठता है कि क्या टैंकर माफियाओं को फायदा पहुचाने के लिए सड़जी नें Delhi में पानी की शॉर्टेज की है?”

वहीं अगर RTI में दी गई जानकारी पर गौर करें तो इस बार दिल्ली की केजरीवाल सरकार परेशानियों के हल से अलग आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति शुरू कर चुकी है। बता दें कि 10 जुलाई को दिल्ली जल बोर्ड के उपाअध्यक्ष राघव चड्ढा ने दिल्ली में हो रही पानी की समस्या पर हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, हरियाणा सरकार दिल्ली के लिए कम जलापूर्ति कर रही है। जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजधानी में पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया है।

raghav chaddha

बता दें कि आप विधायक ने एक संवाददाता सम्मेलन में पानी की समस्या पर कहा कि हर दिन हरियाणा करीब दस करोड़ गैलन पानी की कम आपूर्ति कर रहा है जिसके चलते एनडीएमसी क्षेत्रों, मध्य, दक्षिण और पश्चिम दिल्ली में पानी का संकट पैदा हो गया है। वहीं RTI से सामने आई जानकारी में कहना है कि हरियाणा ने पानी की सप्लाई कम नहीं बल्कि बढ़ाई है।