newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने महिला मतदाताओं से वोट डालने की अपील की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिलाओं से वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि जैसे वे घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही राष्ट्र और दिल्ली की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर है। केजरीवाल ने कहा कि सभी महिलाएं मतदान करें और घर के पुरुषों को भी साथ ले जाएं।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिलाओं से वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि जैसे वे घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही राष्ट्र और दिल्ली की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर है। केजरीवाल ने कहा कि सभी महिलाएं मतदान करें और घर के पुरुषों को भी साथ ले जाएं।

Arvind Kejriwal PC

केजरीवाल ने कहा, “वोट डालने जरूर जाइये। सभी महिलाओं से खास अपील-जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने जरूर जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी ले जाएं। पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।”

बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए वोट करें : सिसोदिया

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए मतदान करने का आग्रह किया और उन्हें ‘झाड़ू’ का बटन दबाने के लिए कहा जो आम आदमी पार्टी (आप) का चुनाव चिन्ह है। उन्होंने सभी दिल्लीवासियों को लोकतंत्र के महान पर्व की शुभकामनाएं दीं।

manish sisodia

सिसोदिया ने ट्वीट किया, “लोकतंत्र के महापर्व पर सभी दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं। आज सच्चे मन से अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए वोट करें। झाड़ू पर वोट करें।”

दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। मतदान शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हुआ।