newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पंजाब में भी केजरीवाल की ‘फ्री पॉलिटिक्स’, महिलाओं को एक हजार रूपये का वादा, सोशल मीडिया पर सवाल- ऐसे बदलेंगे राजनीति?

चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे पर गये हैं। जहां भीड़ को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पंजाब की जनता से चुनावी वादे किए।

नई दिल्ली। चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे पर गये हैं। जहां भीड़ को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पंजाब की जनता से चुनावी वादे किए। इसी में एक वादा दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ये किया कि अगर उनकी सरकार पंजाब में आएगी तो वे महिलाओं को एक हजार रूपये देंगे। अब सोशल मीडिया पर केजरीवाल के इस बयान पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के मोगा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। अपने संबोधन में केजरीवाल ने कई वादे किए लेकिन अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि अगर हम 2022 में पंजाब में सरकार बनाते हैं, तो हम राज्य की हर उस महिला को, जिसकी उम्र 18 साल से अधिक है, 1000 रुपये प्रति माह देंगे। अगर किसी परिवार में 3 महिला सदस्य हैं तो प्रत्येक को 1000 रुपये मिलेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम होगा। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस बयान की खूब चर्चा हो रही है साथ में लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन