newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kerala Train Fire: पकड़ा गया 3 लोगों को जिंदा जलाने जान लेने वाला शाहरुख, रत्नागिरी से ATS ने धर दबोचा

Kerala Train Fire: सैफी पर आरोप है कि उसने ट्रेन में साथी यात्रियों पर केमिकल डाला कर आग लगा दी थी। जिसमें एक बच्चा और एक महिला समेत तीन की जान चले गई थी। वहीं इस वारदात के आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया था जिसके बाद से उसको पकड़ने के लिए पुलिस और NIA कार्रवाई तेज कर दी थी।

नई दिल्ली। केरल के अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में शाहरुख सैफी (Shahrukh Saifi) ने अपने साथी यात्रियों के किसी ने बात को लेकर कहासुनी के बाद केमिकल फेंककर आग लगा दी थी। आग लगने के बाद ट्रेन के एक डब्बे में चीख पुकार मच गई थी। वहीं इस घटना में 3 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 8 यात्री जख्मी हो गए थे। इसी बीच ट्रेन में आग लगाकर 3 की जान लेने वाला शाहरुख सैफी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्रीय एजेंसी और महाराष्ट्र एटीएस ने मंगलवार को आरोपी शाहरुख को रत्नागिरी से धर दबोचा है। आरोपी शाहरुख सैफी की गिरफ्तारी की जानकारी खुद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी दी है।

अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बात करते हुए केरल ट्रेन आग हादसा का आरोपी को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस, आरपीएफ और जांच एजेंसियों का शुक्रिया अदा किया। वहींं कोझिकोड ट्रेन में आग लगने वाले शाहरुख सैफी को महाराष्ट्र पुलिस ने केरल पुलिस को सौंपा दिया है। आरोपी शाहरुख सैफी यूपी के नोएडा का रहने वाला है। सैफी पर आरोप है कि उसने ट्रेन में साथी यात्रियों पर केमिकल डाला कर आग लगा दी थी। जिसमें एक बच्चा और एक महिला समेत तीन की जान चले गई थी। वहीं इस वारदात के आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया था जिसके बाद से उसको पकड़ने के लिए पुलिस और NIA कार्रवाई तेज कर दी थी।

पिता ने कहा ‘जुर्म किया है तो सजा दी जाए’

इसके बाद मंगलवार देर रात को आरोपी शाहरुख को रत्नागिरी से पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि अपना इलाज करने के लिए आरोपी अस्पताल पहुंचा था। इसकी दौरान उसे धर दबोच लिया गया। उधर आरोपी के पिता ने मीडिया को बताया कि वो कारपेंटर का काम करता था और 31 मार्च को ये बोलकर गया था काम पर जा रहा हूं, लेकिन वो उस दिन नहीं आया। इसके बाद पुलिस के पास गुमशुदगी का मामला भी दर्ज किया था। उन्होंने आगे कहा कि अगर उसने ऐसा किया है तो उसे सजा दी जाए।