newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा का नतीजा आज, इस तरह ऑनलाइन चेक करें अपना रिजल्ट

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक चली थीं। इसमें 16 लाख से ज्यादा छात्र बैठे थे। बिहार बोर्ड ने 2023 में भी बोर्ड परीक्षा के नतीजे मार्च में घोषित किए थे। कुछ दिन पहले ही बिहार बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित किए थे।

पटना। बिहार बोर्ड की 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा के नतीजे दोपहर बाद घोषित किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के नतीजों का एलान करेगा। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष आनंद किशोर ये नतीजे घोषित करेंगे। बिहार बोर्ड के नतीजे जारी होने के साथ ही छात्रों के लिए ऑनलाइन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्र ऑनलाइन अपने नतीजे देख सकते हैं। पिछले साल बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 81.04 फीसदी छात्र पास हुए थे। इस साल नतीजे देखकर पता चलेगा कि पास प्रतिशत में बढ़ोतरी होती है या नहीं।

यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह ऑनलाइन बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा का नतीजा खुद चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक चली थीं। इसमें 16 लाख से ज्यादा छात्र बैठे थे। बिहार बोर्ड ने 2023 में भी बोर्ड परीक्षा के नतीजे मार्च में घोषित किए थे। कुछ दिन पहले ही बिहार बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित किए थे। अब बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के नतीजे घोषित करने जा रहा है। छात्रों में अपने नतीजे देखने के लिए काफी उत्साह है।

अब हम आपको बताते हैं कि किस तरह बिहार बोर्ड के 10वीं के नतीजे आप ऑनलाइन देख सकते हैं। बिहार बोर्ड के 10वीं के नतीजे देखने के लिए आपको बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा। वहां 10वीं की परीक्षा के नतीजों का लिंक दिया होगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करना होगा। इसके बाद कैप्चा दाखिल करना पड़ेगा। ये सबकुछ सबमिट करते ही संबंधित रोल नंबर का नतीजा आ जाएगा। नतीजे के साथ ही ऑनलाइन आप हर सब्जेक्ट में प्राप्त अंक भी देख सकते हैं। इस नतीजे को डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट भी लिया जा सकेगा।