newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mahindra: जानें क्यों इस लाइनमैन की तस्वीर देखकर आनंद महिंद्रा ने जोड़ लिए हाथ

Anand Mahindra: काफी ऊंचाई पर हो रहे इस काम के वीडियो को देखकर आनंद महिंद्रा(Anand Mahindra) ने लाइनमैन(Lineman) के काम की तारीफ की। इतना ही तारीफ के साथ उन्होंने उस लाइनमैन को हाथ जोड़कर सलाम किया।

नई दिल्ली। उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं, कई तरह से लोगों की मदद भी करते हैं। अक्सर देखा गया है कि आनंद महिंद्रा बेहतरीन काम करने वालों की सराहना भी करते हैं। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लाइनमैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पहाड़ पर मौजूद बिजली की हाईटेंशन लाइन का ठीक कर रहा है। काफी ऊंचाई पर हो रहे इस काम के वीडियो को देखकर आनंद महिंद्रा ने लाइनमैन के काम की तारीफ की। इतना ही तारीफ के साथ उन्होंने उस लाइनमैन को हाथ जोड़कर सलाम किया। बता दें कि महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए हाथ जोड़ने वाला इमोजी का इस्तेमाल किया है। इस वीडियो को लेकर जानकारी मिली है कि ये वीडियो महाराष्ट्र स्‍टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (एमएसईटीसीएल) के एक कर्मचारी का है। इस वीडियो में खंडाला इलाके में एक ऊंची ट्रांसमिशन लाइन ठीक करने में लगे एक कर्मचारी के साहसिक काम को दिखाया गया है।

Anand Mahindra

महाराष्ट्र सूचना केंद्र- नई दिल्ली के उप निदेशक दयानंद कांबले ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लाइनमैन द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों को दिखाया है। इसी वीडियो को महिंद्रा एंड महिंद्रा उद्योग समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, ‘आगे कभी शिकायत करने से पहले मैं ऊंचे तारों पर जोखिम से जूझने वाले ऐसे बहादुरों के बारे में सोचूंगा और उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करूंगा।’

गौरतलब है कि बीतें दिनों मुंबई और आसपास के इलाकों में ग्रिड में खराबी से बिजली का गंभीर संकट हो गया था। कई घंटों तक देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई बिना बिजली के थी। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी। बताया गया है कि यह 55 सेकेंड का वीडियो तटीय कांकड़ और पश्चिमी घाट के बीच में पड़ने वाले खंडाला इलाके का है। वह कर्मचारी जिस ट्रांसमिशन लाइन पर काम करते हुए दिख रहा है, वह जमीन से काफी ऊंचाई पर है। वह वहां अकेले यह जोखिम भरे काम को पूरा करने में लगा है।