newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Trans Harbour Link Atal Setu: जानिए, अटल सेतु पुल की खूबियां, जिसका PM मोदी ने किया उद्घाटन

Trans Harbour Link Atal Setu: इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मुंबई दौरे के दौरान नासिक के कालाराम मंदिर में पूजा- अर्चना भी की। जहां से उन्होंने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का भी संदेश दिया। आइए, आगे कि रिपोर्ट में हम आपको अटल सेतु की पांच खूबियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी कदम उठा रहे हैं, उसके बड़े ही सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र में देश के सबसे लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन किया। इस समुद्री पल का नाम अटल सेतु रखा गया है। यह दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। इस सेतु से रोजाना 7 हजार से भी अधिक वाहनों की आवाजाही होगी। इसे 21, 200 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।

बता दें कि यह सेतु मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को आपस में जोड़ने में अहम किरदार निभाएगा। बताया जा रहा है कि यह पुल दक्षिण भारत की यात्रा में लगने वाले समय को कम करेगा। वहीं, इस पुल के उद्गाटन के साथ ही PM मोदी ने 12 हजार 200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मुंबई दौरे के दौरान नासिक स्थित कालाराम मंदिर में पूजा- अर्चना भी की। जहां से उन्होंने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का भी संदेश दिया। आइए, आगे कि रिपोर्ट में हम आपको अटल सेतु की पांच खूबियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

अटल सेतु की खूबियां

यह पुल मुंबई के सेवरी से शुरू होगा और रायगढ़ जिले के उरण तालुका में न्हावा शेवा पर खत्म होता है। यह भारत का पहला और दुनिया का 12वां सबसे ऊंचा पुल है। इस पुल में 6.5 किमी लंबा समुद्री लिंक और 5.5 किमी लंबा जमीनी लिंक भी है।

समुद्री लिंक 6 लेन का राजमार्ग है। जिसमें दो आपातकालीन मार्ग भी शामिल है। इस पुल के निर्माण के बाद यात्रा में लगने वाला घंटों का समय अब 10 से 15 मिनट में तब्दील हो गया है, जिसे लेकर मुसाफिरों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

ध्यान दें, अटल सेतु पहले साल के लिए 250 रुपये और राउंड-ट्रिप टोल 375 रुपये है। वहीं, पुल का संचालन शुरू होने के बाद समीक्षा के बाद टोल की दरों में भी संशोधन किया जाएगा।

वहीं, मुंबई पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि पुल पर सात पहिया वाहनों के लिए अधिकतम रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसके अलावा मोटरबाइक, ऑटो रिक्शा और ट्रैक्टर को पुल पर गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं दी गई है।

पहले इस पुल का उद्घाटन गत 15 दिसंबर को किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से इस तारीख को आगे बढ़़ा दिया गया।