newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

What Is STSS In Hindi: जापान से पूरी दुनिया में मांसभक्षी बैक्टीरिया फैलने की आशंका!, अगर ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान वरना 48 घंटे में जा सकती है जान

What Is STSS In Hindi: अगर आपको तेज बुखार, सिरदर्द और लो ब्लड प्रेशर अचानक हो रहा है, तो सावधान! तत्काल डॉक्टर से संपर्क कीजिए। अगर आपने कोताही बरती, तो 48 घंटे में आपकी जान भी जा सकती है। फिलहाल जापान में इस साल इसके 1000 मरीज मिले हैं। पूरी दुनिया में खतरनाक बीमारी फैलने की भी आशंका है।

नई दिल्ली। अगर आपको तेज बुखार, सिरदर्द और लो ब्लड प्रेशर अचानक हो रहा है, तो सावधान! तत्काल डॉक्टर से संपर्क कीजिए। अगर आपने कोताही बरती, तो 48 घंटे में आपकी जान भी जा सकती है। इसकी वजह है एक नए बैक्टीरिया का संक्रमण। फिलहाल जापान में इस बैक्टीरिया के तमाम मरीज देखने को मिल रहे हैं। स्ट्रेप्टोकॉकल टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम यानी एसटीएसएस देने वाला ये बैक्टीरिया शरीर में पहुंचकर मांस खाने लगता है। एसटीएसएस वाला बैक्टीरिया इतना खतरनाक है कि 48 घंटे में वो मरीज की जान ले सकता है। अंतरराष्ट्रीय आवागमन के कारण इस बैक्टीरिया के दुनिया में फैलने की भी आशंका है।

शनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फेक्शस डिजीज के अनुसार जापान में इस साल अब तक एसटीएसएस के 1000 मरीज मिल चुके हैं। पिछले साल भी इस बैक्टीरिया के मरीज जापान में मिले थे, लेकिन इस बार मरीजों की संख्या ज्यादा है। ये संक्रमण जीएएस बैक्टीरिया से होता है। तेजी से बैक्टीरिया शरीर में फैल जाता है। खासकर जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है, उनको ये बैक्टीरिया अपना शिकार बनाता है। आम तौर पर अधेड़ लोग एसटीएसएस के संक्रमण का शिकार बनते देखे गए हैं। एसटीएसएस होने पर शरीर में सूजन आ जाती है। टिश्यू नष्ट होने लगते हैं। अंगों में मांस खाने वाला बैक्टीरिया घुस जाता है और उनको फेल कर देता है। अगर जल्दी इलाज न मिले, तो 48 घंटे में ही मरीज की मौत हो जाती है।

एसटीएसएस के भी जापान से अन्य देशों में फैलने की आशंका है। जिस तरह कोविड चीन के वुहान से शुरू होकर पूरी दुनिया में फैला और करोड़ों लोगों की जान ली। ठीक उसी तरह जीएएस बैक्टीरिया के प्रसार की भी आशंका है। इससे बचने के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है। हमेशा हाथों को धोते रहने से एसटीएसएस से बचाव हो सकता है। अचानक शरीर में तेज दर्द, बुखार वगैरा हो, तो तत्काल डॉक्टरी सलाह लेना जरूरी है। चोट लगी है, तो उसपर भी नजर रखिए। अगर चोट वाली जगह तेजी से लाल हो रही है, तो भी ये एसटीएसएस की चेतावनी हो सकती है।