newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

VIDEO: गिरे कुर्सी से सांसद रविकिशन, लालू की बेटी ने कसा तंज, लोगों ने सोशल मीडिया पर लगाई क्लास

Ravi Kishan : अब वो अगर किसी भी छोटे बड़े मसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगी, तो लाजिमी है कि लोगों के जेहन में आतुरता का विस्तार होगा। चलिए, हम आपको रोहिणी के बारे में सब कुछ बताएंगे, लेकिन आइए उससे पहले यह जान लेते हैं कि आखिर उन्होंने रवि किशन द्वारा गिरने पर क्या कुछ कहा है।

नई दिल्ली। अपने चुटिले और तंजिया लहजे के लिए सियासी गलियारों में सुर्खियां बटोरने वाले बीजेपी नेता रविकिशन के साथ कुछ ऐसा हो गया, जिस पर लालू यादव की बिटिया रोहिणी ने ऐसा तंज कसा जिससे सोशल मीडिया की वीरान दुनिया पल भर में ही गुलजार हो गई। रविकिशन से जुड़ा यह वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इस पर काफी अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। हम आपको सब कुछ बताएंगे। हम आपको यह भी बताएंगे कि रविकिशन के साथ क्या हादसा हुआ और कैसे हुआ और अब लोग इस पर कैसे अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते  हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन उससे पहले आप देखिए ये वीडियो..!

…तो सिर्फ 12 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर आपको कैसा लगा। यह तो आप हमें बाद में कमेंट करके बता ही देंगे, लेकिन इससे पहले जिस तरह से आपने रवि किशन को एक कार्यक्रम के दौरान धड़ाम से नीचे गिरते हुए देखा है। उसे लेकर अन्य लोग अलग-अलग तरह से अपना रिएक्शन देते हए नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बीच जैसे ही लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी ने रवि किशन द्वारा गिरने पर अपना रिएक्शन दिया, तो सोशल मीडिया की वीरान दुनिया गुलजार हो गई। अब भला हो भी क्यों न वो ठहरी लालू यादव की बेटी। अब वो अगर किसी भी छोटे बड़े मसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगी, तो लाजिमी है कि लोगों के जेहन में आतुरता का विस्तार होगा। चलिए, हम आपको रोहिणी के बारे में सब कुछ बताएंगे, लेकिन आइए उससे पहले यह जान लेते हैं कि आखिर उन्होंने रवि किशन द्वारा गिरने पर क्या कुछ कहा है। रोहिणी ने कहा कि ,’ बैकुंठ धाम पहुंचाने का हम भी कुब्बत रखते हैं बाबू पदम श्री अवार्ड हमको भी मिलना चाहिए बाबू..! वहीं, जैसे ही रोहिणी ने यह ट्वीट किया, तो सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने लगे। हम आपको उन सभी प्रतिक्रियाओं से यहां रूबरू कराने जा रहे हैं।

 

वहीं, बात अगर रोहिणी की करें, तो वो अभी सिंगापुर में अपने पति के संग रह रहीं हैं। वे पेशे से डॉक्टर हैं। उनके पति सॉफ्टरवेयर इंजीनियर हैं। अमूमन, रोहिणी हर मसले पर अपनी राय देती रहती हैं। कभी बिहार के सीएम नीतीश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए राजद का पक्ष रखतीं हुईं दिखती हैं, तो कभी-कभी केंद्र सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोलती हुईं नजर आतीं हैं।
Ravikishan
ऐसे में कई बार सियासी गलियारों में ऐसे भी कयास लगाए जाते रहें कि वे भी राजनीति में दस्तक दे सकतीं हैं, लेकिन फिलहाल तो ऐसी कोई भी स्थिति बनती हुई नहीं दिख रही है। वे पूरी तरह से अपने पारिवारिक जीवन में व्यस्त नजर आतीं हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता नहीं है कि राजनीति में आने की उनकी कोई इच्छा है।