newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, कहा- बिहार में भी लव जिहाद के खिलाफ बनेगा कानून

Bihar: बीजेपी नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) को लेकर बुधवार को मधुबनी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतों की आड़ में लव जिहाद (Love Jihad) समाज तोड़ रहा है।

मधुबनी। बीजेपी नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) को लेकर बुधवार को मधुबनी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतों की आड़ में लव जिहाद (Love Jihad) समाज तोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक सख्त कानून बनाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोग लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर योगी सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं।

Love Jihad

”बिहार में भी लव जिहाद के खिलाफ बनेगा कानून”

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि हिन्दू संस्कृति बचाने और देश विरोधी ताकतों को रोकने के लिए यह कानून बेहद जरुरी हो गया है। इसे जल्द से जल्द बिहार में लागू किया जाना चाहिए।

giriraj singh

गिरिराज का महबूबा मुफ्ती पर पलटवार

इसके अलावा गिरिराज सिंह ने महबूबा मुफ्ती के एक बयान का पलटवार भी किया है। महबूबा के 370 हटने तक तिरंगे को हाथ ना लगाने वाले बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि महबूबा मुफ्ती, फारुख अब्दुल्ला, राजद और कांग्रेस जैसे लोगों से सकल्प का बदला कैसे लेना है यह देश को सोचना है। उन्होंने कहा कि RJD और कांग्रेस के लोग कहते हैं कि अगर वो सत्ता में आ गए तो 370 वापस लाएंगे।

giriraj singh delhi election

वहीं, यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने कहा, ‘हमें किसी को भी इस तरह से अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। कांग्रेस अपने ही लोगों के प्रति सख्त और घुसपैठियों के प्रति नरम रही है।’