newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

राम मंदिर को लेकर कांग्रेस विधायक ने राहुल गांधी से की अपील, बताया मिलेगा ये फायदा

यादव ने झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) के टिकट पर 2019 विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। जेवीएम-पी के भाजपा में विलय के बाद, उन्होंने कांग्रेस में शामिल होना पसंद किया। इसके पहले 2006 में यादव भाजपा से जेवीएम-पी में शामिल हुए थे।

रांची। झारखंड के कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने पार्टी नेता राहुल गांधी से उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए फंड जुटाने की अगुवाई करने की अपील की है। इतना ही नहीं विधायक प्रदीप यादव ने इसका फायदा भी गिनाया है। प्रदीप यादव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को एक पत्र लिखा है।

Rahul Gandhi & Ram Mandir

पत्र में उन्होंने कहा है, “अगर कोई विशेष राजनीतिक दल राम मंदिर निर्माण का आगे बढ़कर नेतृत्व करेगा तो वह राजनीतिक लाभ प्राप्त करने की कोशिश करेगा। मेरा अनुरोध देश की एकता और धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को मजबूत करेगा। यह किसी भी विशेष पार्टी को मंदिर निर्माण पर अपनी इच्छा को लागू नहीं करने देगा।”

Rahul Gandhi

यादव ने झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) के टिकट पर 2019 विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। जेवीएम-पी के भाजपा में विलय के बाद, उन्होंने कांग्रेस में शामिल होना पसंद किया। इसके पहले 2006 में यादव भाजपा से जेवीएम-पी में शामिल हुए थे।

 

पत्र की प्रतियां कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बसपा अध्यक्ष मायावती, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और अन्य मुख्यमंत्रियों को भी भेजी गई हैं।