सिक्किम : हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और सिपाही शहीद

सिक्किम के लुगांक इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के एक अधिकारी समेत एक जवान शहीद हो गए। सेना के राहत बचाव दल की कोशिशों के बावजूद इन्हें बचाया नहीं जा सका। हिमस्खलन की वजह से दोनों कई फीट गहरी बर्फ के नीचे दब गए थे।

Avatar Written by: May 15, 2020 11:36 am

नई दिल्ली। सिक्किम के लुगांक इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के एक अधिकारी समेत एक जवान शहीद हो गए। सेना के राहत बचाव दल की कोशिशों के बावजूद इन्हें बचाया नहीं जा सका। हिमस्खलन की वजह से दोनों कई फीट गहरी बर्फ के नीचे दब गए थे।

सर्च ऑपरेशन कई घंटों तक चला, जिसके बाद सेना को लेफ्टिनेंट और सैनिक का पार्थिव शरीर मिला। सेना द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ये लोग हिमस्खलन की चपेट में आए 18 सदस्यीय टीम का हिस्सा थे। सेना की गश्ती एवं बर्फ हटाने वाली पार्टी उत्तरी सिक्किम में 14 मई को हिमस्खलन की चपेट में आ गई।

राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची टीम के प्रयास के बावजूद सेना के एक अधिकारी और एक जवान को नहीं बचाया जा सका। सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तर सिक्किम में एक बर्फ को निकालने वाली पार्टी अचानक हिमस्थलन की चपेट में आ गई। सभी सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

इसके पहले 11 अप्रैल को सिक्किम के बर्फ से लदे ऊंचाई वाले इलाके में एक डोजर चला रहे लांस नायक संजीवा रेड्डी एक हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।

Latest