newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की जारी हुई लिस्ट, जानें किस-किस को मिली जगह

UP: मुख्यमंत्रियों  में भूपेश बघेल और अशोक गहलोत के साथ सूची में जगह पाने वाली युवा महिला नेताओं में वर्षा गायकवाड़, सुप्रिया श्रीनाते और प्रणीति शिंदे भी शामिल हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की और जिन जी-23 समूह के नेताओं को सूची में जगह मिली है, उनमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद भी शामिल हैं। जी-23 की सूची में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और राज्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राज बब्बर भी शामिल हैं। लेकिन राज्य से सांसद कपिल सिब्बल को महत्व नहीं दिया गया है। जबकि गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल ऐसे नेता थे जिन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आवाज उठाई थी और चुनाव की मांग की थी  जिसपर अब सदस्यता अभियान के तहत प्रक्रिया चल रही है। इस सूची में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा  के नाम भी शामिल हैं।

CONGRESS

वहीं गुजरात के हार्दिक पटेल और बिहार के कन्हैया कुमार को सचिन पायलट और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ जगह मिली है। मुख्यमंत्रियों  में भूपेश बघेल और अशोक गहलोत के साथ सूची में जगह पाने वाली युवा महिला नेताओं में वर्षा गायकवाड़, सुप्रिया श्रीनाते और प्रणीति शिंदे भी शामिल हैं। कांग्रेस ने अपनी चुनावी लिस्ट में घोषित 166 उम्मीदवारों में से 66 महिलाओं को नामित किया है जो प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी महासचिव और यूपी प्रभारी द्वारा किए गए वादे के 40 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है। पिछले हफ्ते पार्टी ने 125 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी, जिनमें 50 महिलाओं के नाम हैं, जो 40 फीसदी उम्मीदवार हैं। इन महिला उम्मीदवारों को विविध पृष्ठभूमि से चुना गया है। इनमें उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी शामिल है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा के 403 सदस्यों का चुनाव करने के लिए उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च 2022 तक सात चरणों में विधान सभा चुनाव होंने हैं।  2017 में निर्वाचित वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को समाप्त होगा।