newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Padma Shri Award: सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को मरोणपरांत मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने किया सम्मानित

Padma Shri Award: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित कर रहे हैं। जिनमें झारखंड के छऊ नर्तक शशधर आचार्य और नागपुरी गीतकार मधु मंसूरी और उत्तराखंड के पर्यावरणविद अनिल प्रकाश जोशी के नाम भी शामिल हैं।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित कर रहे हैं। जिनमें झारखंड के छऊ नर्तक शशधर आचार्य और नागपुरी गीतकार मधु मंसूरी और उत्तराखंड के पर्यावरणविद अनिल प्रकाश जोशी के नाम भी शामिल हैं। बता दें कि साल 2020 में कोरोना वायरस की वजह से इन पद्म पुरस्कारों का वितरण नहीं किया जा सका था। जिस वजह से साल 2021 में ही दोनों साल के पद्म विजेताओं को एक साथ सम्मानित किया गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता एस रामकृष्णन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

भारतीय फुटबॉल की ‘दुर्गा’ के नाम से प्रसिद्ध ओनम बेमबेम देवी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ के संगीतकार मदन सिंह चौहान को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया

डॉ सुशोवन बनर्जी, जिन्हें ‘एक टका वाले डॉक्टर’ के नाम से जाना जाता है,को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

भारत की पहली महिला एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

सत्संग फाउंडेशन के संस्थापक मुमताज अली (श्री एम) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया

अनुभवी राजनीतिक नेता, नागालैंड के 5 बार के सीएम, एससी जमीर को सम्मानित किया गया


आइसीएमआर के पूर्व प्रमुख साइंटिस्ट डाक्टर रमन गंगाखेडकर को भी राष्ट्रपति ने पद्म श्री से सम्मानित किया।

हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।

अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया।

प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को 2020 के लिए पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

अदनान सामी को भी पद्म श्री पुरस्कार से किया गया सम्मानित

बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।

दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, उनकी पत्नी संगीता जेटली को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवार्ड सौंपा।