newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MCD Election 2022 Live: दिल्ली MCD चुनाव में सभी 250 वार्डों में शाम 5 बजे तक लगभग 50% मतदान हुआ: राज्य चुनाव

MCD Election 2022: इस चुनाव के लिए 1349 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुबह 8 बजे से MCD चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव के लिए राजधानी में 13638 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां लोग अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे…

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम यानी MCD के लिए आज मतदान हो रहा है। आज कुल 250 वार्डों के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव के लिए 1349 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुबह 8 बजे से MCD चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव के लिए राजधानी में 13638 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां लोग अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे…

mcd election today

दिल्ली नगर निगम के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे तक 50 फीसद से अधिक मतदान दर्ज किया गया है।

दिल्ली MCD चुनाव में सभी 250 वार्डों में शाम 4 बजे तक लगभग 45% मतदान हुआ: राज्य चुनाव

दिल्ली नगर निगम यानी MCD के लिए दोपहर 2 बजे तक लगभग 30% मतदान हुआ: राज्य चुनाव आयोग

#MCDEelections2022 में दोपहर 2 बजे तक लगभग 30% मतदान हुआ: राज्य चुनाव आयोग

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2022

प्रधानमंत्री ने 3000 से ज्यादा जहां झुग्गी वहीं मकान दे दिए अगर ये दिल्ली सरकार ने किया होता तो 3 लाख का प्रचार करते: भाजपा सांसद गौतम गंभीर

दोपहर 12 बजे तक 18% मतदान दर्ज किया गया: राज्य चुनाव आयोग

हमें जनता पर पूरा भरोसा है, हमने क्षेत्र में जनता की सेवा की है। हर मुद्दे के ऊपर काम किया है- केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी

राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 10:30 बजे तक दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में लगभग 9% मतदान दर्ज़ किया गया।

ये चुनाव दिल्ली के लिए वेक-अप कॉल हैं, 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाना है- हरदीप सिंह पुरी

नगर निगम चुनाव में दिल्ली पुलिस निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। तस्वीरें उत्तरी दिल्ली पुलिस स्टेशन कोतवाली और सब्जी मंडी की हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ मतदान किया।

कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सबसे बेहतरीन हैं। पिछली बार हमे 24% वोट मिले थे और हमने 31 सीटें जीती थी। 2019 में भी हमें 22-23 % वोट मिले थे- MCD चुनाव में वोट 

AAP के चुने हुए मंत्री जेल में हैं तो वे काम कैसे कर पाएंगे। जैसा उनका पहला नेतृत्व है वैसा ही MCD में भी होगा- वोट डालने के बाद भाजपा उम्मीदवार राज रानी

भाजपा नेता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वेस्ट पटेल नगर में मतदान किया।