newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Madhya Pradesh: कांग्रेस को 5 अक्षर का ट्वीट करना पड़ा भारी, लोगों ने इस तरह से पार्टी की उड़ाई खिल्ली

Congress: ट्वीट में बताया गया है कि भारत की पहचान कांग्रेस है। बस इसी पर कांग्रेस ट्रोल हो रही है। आपको बता दें कि किसी जमाने में कांग्रेस के अध्यक्ष रहे देवकांत बरुआ ने इंदिरा इज इंडिया का नारा दिया था। उस नारे के मसले पर बीजेपी हमेशा कांग्रेस पर निशाना साधती है। अब बीजेपी तो नहीं, लेकिन नेटिजन्स कांग्रेस पर हमलों की झड़ी लगा रहे हैं।

नई दिल्ली। देश के सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस वक्त बुरे दौर से गुजर रही है। पार्टी का जनाधार लगातार कम होता जा रहा है। कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी का साथ छोड़ दूसरी पार्टी का दामन थाम रहे है। इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं की आपसी गुटबाजी को लेकर, तो कभी दिग्गज नेताओं अपने बयानों की वजह से पार्टी की फजीहत करने का कोई कसर नहीं छोड़ते है। इतना ही नहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह समेत कई नेता भी अपने ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने आ जाते है। वहीं कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई ने एक ट्वीट किया है। जिसको लेकर अब कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गई। दरअसल मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 5 अक्षर का एक ट्वीट किया है। जिसमें पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, कांग्रेस भारत की पहचान है। लेकिन इस ट्वीट को करना कांग्रेस पार्टी को भारी पड़ गया।

Congress

ट्वीट में बताया गया है कि भारत की पहचान कांग्रेस है। बस इसी पर कांग्रेस ट्रोल हो रही है। आपको बता दें कि किसी जमाने में कांग्रेस के अध्यक्ष रहे देवकांत बरुआ ने इंदिरा इज इंडिया का नारा दिया था। उस नारे के मसले पर बीजेपी हमेशा कांग्रेस पर निशाना साधती है। अब बीजेपी तो नहीं, लेकिन नेटिजन्स कांग्रेस पर हमलों की झड़ी लगा रहे हैं।

लोगों की प्रतिक्रिया-