newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भोपाल में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई

भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल कोठारी ने आरोप लगाया है, “कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुझ पर लाठी से हमला किया है। इसका सबक भाजपा की ओर से कांग्रेस को सिखाया जाएगा।”

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान अब हाथापाई में बदलने लगा है। भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भाजपा कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की हुई और मारपीट की स्थिति बन गई। कांग्रेस के बागी विधायकों को बेंगलुरू में बंधक बनाए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के प्रदेश कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।

Madhya Pradesh Bhopal

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरीकेट्स लगाए गए थे, मगर कांग्रेस कार्यकर्ता बैरीकेट्स को लांघते हुए भाजपा दफ्तर की ओर बढ़ने लगे।

Madhya Pradesh Bhopal Congress bjp
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के हाथ में झंडे-बैनर थे। कांग्रेस कार्यकर्ता जब भाजपा दफ्तर की ओर बढ़ रहे थे, भाजपा के कार्यकर्ता सामने आ गए और दोनो के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई।


भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल कोठारी ने आरोप लगाया है, “कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुझ पर लाठी से हमला किया है। इसका सबक भाजपा की ओर से कांग्रेस को सिखाया जाएगा।”

जवाब में पुलिस ने दोनों तरफ से कार्यकर्ताओं को लाठीचार्ज कर खदेड़ा। इसके बाद पुलिस द्वारा सुरक्षा और शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी गई। इतना ही नहीं पुलिस ने कांग्रेस और बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया है।