newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कमलनाथ के इस्तीफे पर देखिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या कहा

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करके कहा है कि ”मध्य प्रदेश में आज जनता की जीत हुई है। इसके आलावा उन्होंने ट्वीट में लिखा मेरा सदैव ये मानना रहा है कि राजनीति जनसेवा का माध्यम होना चाहिए, लेकिन प्रदेश सरकार इस रास्ते से भटक गई थी। आज सच्चाई की फिर विजय हुई है। सत्यमेवजयते।”

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में आज (20 मार्च) शाम 5 बजे तक मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार को फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है। इसके पिछले 15 दिनों से ज्यादा समय से चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल लालजी टंडन को सौपने की घोषणा कर दी है। इससे ये साफ हो गया है कि कमलनाथ के पास विधायकों का जरूरी नंबर मौजूद नहीं था। जिसके बाद अब राज्य में 15 महीने पुरानी कमलनाथ सरकार का गिरना तय हो गया है।

Jyotiraditya Scindiya Bhopal MP

कमलनाथ पर आये इस संकट के बीच अब कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करके कहा है कि ”मध्य प्रदेश में आज जनता की जीत हुई है। इसके आलावा उन्होंने ट्वीट में लिखा मेरा सदैव ये मानना रहा है कि राजनीति जनसेवा का माध्यम होना चाहिए, लेकिन प्रदेश सरकार इस रास्ते से भटक गई थी। आज सच्चाई की फिर विजय हुई है। सत्यमेवजयते।”

jyotiraditya scindia and Shivraj

बता दें इससे इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार के पास जरूरी आंकड़ा मौजूद नहीं है। भाजपा पर आरोप लगते हुए उन्होंने कहा ”पैसे और सत्ता के बल पर बहुमत वाली सरकार को अल्पमत में लाया गया है। अब सरकार को बचा पाना बेहद मुश्किल है।”

Digvijay Singh 3

गौरतलब है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बागी विधायकों को मनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झौंक दी थी और वो इसके लिए बेंगलुरु तक भी पहुंच गए थे। मगर इतना सब कुछ करने के बावजूद भी वो मध्यप्रदेश कांग्रेस के बागी विधायकों को मनाने में सफल नहीं हो सके।