newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress MLA On Relation With RSS: मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक भैरों सिंह परिहार का बयान चर्चा में, बोले- मैं आरएसएस से भी जुड़ा हूं, देखिए Video

Congress MLA On Relation With RSS: भैरों सिंह परिहार का आरएसएस से जुड़े होने का बयान कांग्रेस आलाकमान और मध्य प्रदेश नेतृत्व को चिंता में डाल सकता है। इसकी वजह ये है कि राहुल गांधी हमेशा आरएसएस के विरोध में बयान देते हैं। इससे पहले मार्च 2025 में मध्य प्रदेश के सतना जिले की अमरपाटन सीट से कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह ने सीएम मोहन यादव की तारीफ की थी। उन्होंने हिंसा के बाद अफसरों को हटाने पर बयान दिया था।

नई दिल्ली। कांग्रेस के आलाकमान के लिए ये बड़ी खबर है! मध्य प्रदेश की सुसनेर सीट से कांग्रेस के विधायक भैरों सिंह परिहार का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भैरों सिंह परिहार कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि वो कांग्रेस के विधायक होने के साथ ही आरएसएस से भी जुड़े हुए हैं। भैरों सिंह परिहार मध्य प्रदेश के आगर-मालवा इलाके में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी इलाके की सीट से वो कांग्रेस के विधायक चुने गए हैं। भैरों सिंह परिहार के आरएसएस से जुड़े होने के बयान पर अब कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया का इंतजार है।

भैरों सिंह परिहार वीडियो में कहते दिखते हैं कि आरएसएस के कई पदाधिकारी उनके करीबी हैं। कांग्रेस विधायक कहते हैं कि उन्होंने भी आरएसएस के लिए कई काम किए हैं। भैरों सिंह परिहार ये भी कहते हैं कि जब गरोठ सीट से विधायक को पुलिस उठा ले गई थी उस वक्त सीएम आए थे और उन्होंने उनसे मिलकर समझौता कराया था। भैरों सिंह परिहार का ये भी कहते हैं कि अगर वो आरएसएस के दफ्तर जाएं, तो मंडल अध्यक्ष कहेगा कि न जाने कौन आ गया। भैरों सिंह परिहार का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद इसकी काफी चर्चा हो रही है। आप भी सुनिए मध्य प्रदेश की सुसनेर सीट से कांग्रेस विधायक भैरों सिंह परिहार ने कार्यक्रम में क्या कहा।

भैरों सिंह परिहार का आरएसएस से जुड़े होने का बयान कांग्रेस आलाकमान और मध्य प्रदेश नेतृत्व को चिंता में डाल सकता है। इसकी वजह ये है कि राहुल गांधी हमेशा आरएसएस के विरोध में बयान देते हैं। इससे पहले मार्च 2025 में मध्य प्रदेश के सतना जिले की अमरपाटन सीट से कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह ने सीएम मोहन यादव की तारीफ की थी। मऊगंज में हिंसा की घटना के बाद सीएम ने डीएम, डीआईजी और एसपी को हटाया था। तब एक जनसभा में राजेंद्र सिंह ने सीएम मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री ने अच्छा काम किया है।