newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

महाराष्ट्र के नांदेड़ में लिंगायत समाज के साधु की हुई हत्या

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में हुई लिंगायत समाज के साधु की हत्या का आरोप उसी समाज के एक शख्स पर है।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पालघर में संतों की भीड़ द्वारा हत्या के बाद अब फिर से एक साधु की हत्या खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में हुई लिंगायत समाज के साधु की हत्या का आरोप उसी समाज के एक शख्स पर है। गौरतलब है कि शनिवार रात 12 से 12.30 के बीच पशुपति महाराज नाम के एक साधु की हत्या कर दी गई।

maharashtra sadhu

पशुपति महाराज के अलावा एक और शख्स की हत्या की गई है। जिसका नाम भगवान राम शिंदे बताया गया है। हालांकि इस शख्स की पहचान हत्यारोपी साईनाथ के साथी के रूप में हुई है। वारदात के अंजाम देने को लेकर बताया जा रहा है कि, हत्या का आरोपी साईनाथ शनिवार रात दरवाजा खोलकर आश्रम में दाखिल हुआ था।

maharashtra sadhu pashupati mahraj

ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि प्रवेश द्वार को तोड़ने के कहीं भी निशान नहीं हैं। दरवाजा अंदर से खुला है, यह कैसे खुला फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं है। पशुपति महाराज की हत्या करने के बाद आरोपी साईनाथ साधु की लाश कार में रखकर बाहर निकलने की फिराक में था लेकिन कार गेट में फंस गई। इस दौरान छत पर सो रहे आश्रम के दो सेवादार जाग गए। उन्हें जब तक सारी बात समझ में आती आरोपी भागने लगा। जिसके बाद सेवादारों ने आरोपी का पीछा किया। लेकिन वह भाग निकला।

maharashtra sadhu pashupati mahraj pic

रविवार सुबह जिला परिषद स्कूल के पास एक और डेड बॉडी मिली। मृतक की पहचान भगवान राम शिंदे के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक मृत शख्स, आरोपी साईनाथ का साथी है। भगवान राम शिंदे भी लिंगायत समाज से है। उसकी हत्या साईनाथ ने की या किसी और ने, पशुपति महाराज की हत्या से पहले या बाद में, तमाम सवालों पर पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। पशुपति महाराज इस मठ में 2008 से रह रहे हैं। इस मठ को निर्वामी मठ के नाम से जाना जाता है।