newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Accident in Ladakh: लद्दाख में बड़ा सड़क हादसा, 7 जवानों की गई जान, PM मोदी ने जताया दुख

Major Accident In Ladakh: इस वक्त सेना के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिल रही है कि लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में आज यानी शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया है।

नई दिल्ली। इस वक्त सेना के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिल रही है कि लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में आज यानी शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, इस इलाके में एक वाहन दुर्घटना से अभी तक 7 भारतीय सैनिकों की जान चली गई है। ये एक बहुत बड़ी घटना है। इन 7 जवानों के अलावा अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों जवानों के लिए सबसे बढ़िया चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के प्रयास किया जा रहा है, जिसमें भारतीय वायुसेना से अधिक गंभीर लोगों को पश्चिमी कमान में स्थानांतरित करने के लिए हवाई प्रयास शामिल हैं। बता दें कि इस घटना की जानकारी समेत आकड़े सेना के सूत्रों द्वारा दिए गए हैं।

फिलहाल इस हादसे के बारे में अभी  जानकारी मिल रही है कि ये हादसा दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 26 जवाम मौजूद थे। ये वाहम परतापुर से सब सेक्टर हनीफ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सेना की गाड़ी अचानक से श्योक नदी में जा गिरी। सूत्रों के मूताबिक इस हादसे के कारण सेना के करीब 7 जवानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन के फिसल जाने से यह दुर्घटना हुई। जिस कारण से करीब 50 से 60 सेना का वाहन नीचे श्योक नदी में गिर गया। इसके बाद सभी 26 जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से लगभग 7 जवानों की मौत हो गई और बाकी बचे सेनिकों का इलाज चल रहा है।

पीएम मोदी ने जताया दुख-

लद्दाख हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ”लद्दाख में हुए बस हादसे से आहत हूं, जिसमें हमने अपने वीर सेना के जवानों को खो दिया है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।”

राहुल गांधी ने जताया शोक-