newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bengal Election: नंदीग्राम के राजनीतिक संग्राम का हुआ अंत, ममत बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी को दी 1200 वोटों से मात

Mamata Banerjee Won: राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को बधाई, ममता दीदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की जीत पर उनके अगले कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।

नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सबसे हाईप्रोफाइल सीट नंदीग्राम (Nandigram Seat) रही। यहां से खुद मुख्ययमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही थीं। उनके सामने उनके ही कभी करीबी रहे और भाजपा में शामिल हो चुके शुभेंदु अधिकारी मैदान में थे। बता दें कि इस सीट पर राजनीतिक संग्राम का अब अंत हो गया। सामने आए नतीजे में ममता बनर्जी की जीत हुई है। हालांकि इस सीट पर शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee Won) को कड़ी टक्कर दी और महज 12 सौ वोटों से चुनाव हार गए। रविवार को मतगणना शुरू होने के बाद से ही लगातार शुभेंदु अधिकारी  (Suvendu Adhikari) ने बढ़त बनाई हुई थी लेकिन आखिरी चरण आते-आते ममता बनर्जी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अब ये साफ हो चुका है कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। ऐसे में TMC प्रमुख ममता बनर्जी को देशभर के तमाम नेताओं की ओर से बधाई संदेश मिलने लगे हैं। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी ममता बनर्जी को जीत की बधाई दी है।

Mamta Banerjee CM Bengal prayes

राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को बधाई, ममता दीदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की जीत पर उनके अगले कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।

बता दें कि नंदीग्राम सीट पर राजनीतिक संग्राम का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि, शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि ममता बनर्जी कम से कम 50 हजार वोटों से हारेंगी। इसके बाद ममता बनर्जी को चोट भी नंदीग्राम के इलाके में लगी। जिसके बाद ममता ने पूरा चुनाव प्रचार व्हील चेयर पर बैठकर ही किया। माना जा रहा है कि ममता की जीत में सहानुभूति वोट का बड़ा हाथ है।