newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: तंदूर में रोटी बनाते हुए थूकने वाले इब्राहिम-साबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार (वीडियो)

Delhi: वीडियो वायरल होने पर दिल्ली पुलिस ने खुद इस मामले का संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने मामले में मोहम्मद इब्राहिम और साबी अनवर को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) और गाजियाबाद से एक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक शख्स शादी समारोह में तंदूर में रोटी सेकते समय थूक (Man Spitted On Roti In Wedding Ceremony) लग रहा था। वहीं वीडियो सामने आने के बाद यूपी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने थूक लगाकर रोटी बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति तंदूर में रोटी बनाते हुए उसमें थूक रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

spitting on Rotis

वहीं वीडियो वायरल होने पर दिल्ली पुलिस ने खुद इस मामले का संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने मामले में मोहम्मद इब्राहिम और साबी अनवर को गिरफ्तार किया है।

वीडियो वायरल होने पर दिल्ली पुलिस की पश्चिमी जिले की पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो पता चला कि यह वेस्ट दिल्ली के ख्याला इलाके में बने चांद नाम के होटल का है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए IPC की धारा 269, 270, 273 के तहत केस दर्ज किया।