newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Manmohan Singh Health Update: अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे मनमोहन सिंह, पत्नी गुरशरण कौर ने दी है जानकारी

Manmohan Singh Health Update: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को एम्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। रविवार शाम उन्हें डिस्चार्ज करके घर लाया गया। वहीं अब उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है।

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को एम्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। रविवार शाम उन्हें डिस्चार्ज करके घर लाया गया। वहीं अब उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है। गुरशरण कौर द्वारा बताया गया है कि डॉ मनमोहन सिंह को घर लाया जा चुका है, और डेंगू से रिकवर कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के सभी डॉक्टर्स को धन्यवाद भी दिया है। उनका कहना है कि एम्स के सभी डॉक्टर्स, नर्स, सपोर्ट स्टाफ और सारे शुभचिंतकों को भी को खास धन्यवाद खास धन्यवाद जिन्होंने डॉ मनमोहन सिंह के जल्द ठीक होने के लिए इतना समर्थन दिया और कड़ी मेहनत की है।

अस्पताल में भर्ती थे डॉ मनमोहन सिंह

बता दें कि डॉ मनमोहन सिंह अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से 13 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे। एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था और वह डॉ नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में थे। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर मनमोहन सिंह के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भी अस्पताल जाकर मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से एम्स में मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इसके साथ ही कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एम्स में भर्ती मनमोहन सिंह से मुलाकात के बाद उनकी तस्वीर साझा करके हर नैतिक मूल्य और देश के पूर्व प्रधानमंत्री की निजता का हनन किया है। वहीं इस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट करते हुए कहा था, “भाजपाइयों के लिए हर चीज़ ‘फ़ोटो ऑप’ है। शर्म आनी चाहिए देश के स्वास्थ्य मंत्री को, जिन्होंने एम्स में भर्ती पिता तुल्य पूर्व प्रधानमंत्री से मुलाक़ात को पी.आर स्टंट बनाया। यह हर नैतिक मूल्य का उलंघन है, पूर्व प्रधानमंत्री की निजता का हनन है, स्थापित परम्पराओं का अपमान है। माफ़ी मांगें।”