newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Murder Sidhu Musewala: सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बीजेपी का ‘आप’ पर कई आरोप, मनजिंदर सिरसा भावुक लहजे में बोले- ‘घटिया लोगों की घटिया राजनीति’

Murder Sidhu Musewala: प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा और बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कई आरोप लगाए हैं। संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि रिमोर्ट कंट्रोल के जरिए दिल्ली से पंजाब की सरकार चलाई जा रही है।

नई दिल्ली। आज पंजाब और पूरे हिंदुस्तान के लोकप्रिय सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली चलाकर हत्या कर दी गई है। दरअसल, यह घटना तब हुई है, जब वह अपने तीन साथियों के साथ मनसा जिले की तरफ अपनी थार से जा रहे थे। हत्या होने के एक दिन पहले पंजाब की भगवंत मान की ‘आप’ सरकार ने 424 लोगों समेत उनकी भी सुरक्षा को हटा दिया था। अब सिद्धू मूसेवाला की मौत से उनके फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की उम्र सिर्फ 29 साल थी। उन्होंने कम उम्र में ही बेशुमार दौलत और शौहरत हासिल कर ली। जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धू मूसेवाला अपने गाने और गन्स को लेकर काफी विवादों में रहते थे।


भाजपा का पंजाब सरकार और अरविंद केजरीवाल पर निशाना

अब पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत पर नेताओं समेत कई लोग आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने भी केजरीवाल और पंजाब की भगवंत मान सरकार पर कड़ा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा और बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कई आरोप लगाए हैं। संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि रिमोर्ट कंट्रोल के जरिए दिल्ली से पंजाब की सरकार चलाई जा रही है। इसके साथ ही संबित पात्रा ने सिद्धू मूसेवाला की मौत के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा दोनों को जिम्मेदार बताया है। इसके साथ ही उन्होंने इन दोनों से पंजाब की जनता से माफी मांगने के लिए भी कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमत्री भगवंत मान तो केवल मुखौटा हैं। पंजाब सरकार को तो असल में अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा कंट्रोल कर रहे हैं। राघव चड्ढा पंजाब में 90 सिक्योरिटी गार्ड के साथ और और भगवंत मान की बहन के पास 20 सिक्योरिटी गार्ड हैं।


बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह ने भी केजरीवाल और पंजाब सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि ‘आज पंजाब के बेशकिमती की इंसान की जान चली गई और ये जान इसलिए गई क्योंकि घटिया लोगों की घटिया राजनीति की भेंट चढ़ गई इस नौजवान की जिंदगी। मुझे बड़े दुख के साथ यह कहना पढ़ रहा है कि जब मैनें उसकी माताजी के बोल सुने तो मेरे पास कोई शब्द नहीं थे’।