newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की “आस्था की डुबकी”, घाटों पर उमड़ा सैलाब

Mauni Amavasya: अगर आप बहुत बीमार रहते हैं, या कर्ज मुक्त नहीं हो पा रहे हैं तो आज के दिन सोने का दान करें। घर में खुशहाली चाहते हैं तो आज घी से भरा बर्तन दान करें।

नई दिल्ली। आज माघ माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या है।हिंदू धर्म में इसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि आज के दिन गंगा में स्नान करना शुभ माना जाता है। इसे मौनी अमावस्या इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि आज के दिन संसार को चलाने वाले मनु का जन्म हुआ था, इसलिए इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में  मौनी अमावस्या के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते दिखे। सुबह-सुबह ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखीं।


हरिद्वार में डुबकी लगाते भक्त

कन्याकुमारी में भी ‘थाई अमावसई’ के मौकों पर लोगों को समुद्र के सामने प्रार्थना करते हुए देखा गया। लोग यहां अपने पूर्वजों के लिए प्रार्थना करने आते हैं और उनकी कृपा पाने के लिए पूजा-पाठ करते हैं।


ऐसा ही नजारा  हरिद्वार में देखने को मिला, जहां भक्तों को पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया। बड़ी संख्या में लोग मौनी अमावस्या के मौके पर हरिद्वार आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचे हैं। घाट पर सभी लोग अपने पितरों के लिए प्रार्थना करते दिखें।


दान का है बहुत महत्व

बता दें कि आज के दिन दान का बहुत महत्व है। माना जाता है कि आज के दिन दान करने से पापों का नाश होता है और पुण्यों की प्राप्ति होती है। अगर आप आर्थिक समृद्धि चाहिए तो आज के दिन आपको भूमि का दान करना चाहिए।


अगर आप बहुत बीमार रहते हैं, या कर्ज मुक्त नहीं हो पा रहे हैं तो आज के दिन सोने का दान करें। घर में खुशहाली चाहते हैं तो आज घी से भरा बर्तन दान करें। इसके अलावा अगर ग्रहों की स्थिति सुधारना चाहते हैं तो काले तिलों का दान करें।