newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus: कर्नाटक में कोरोना से बिगड़े हालात के बीच लोगों की सेवा में लगातार सक्रिय हैं मंत्री अरविंद लिम्बावली

Coronavirus: अरविंद लिम्बावली पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन की सप्लाई अस्पतालों तक सुचारू करने की व्यवस्था का भी खुद से निरिक्षण कर रहे हैं। इसके साथ ही वह लगातार संबद्ध अधिकारियों को भी इस संबंध में लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर रहे हैं।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते प्रसार स्वास्थ्य सेवाओं चरमराती हालत के बीच इस बार कोरोना की इस दूसरी लहर में कर्नाटक में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। वहां अस्पतालों में बेड की मारामारी मची हुई है। बड़ी संख्या में संक्रमितों का आंकड़ा रोज सामने आ रहा है। कर्नाटक में संक्रमण के मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि प्रदेश दूसरे महाराष्ट्र के तौर पर देखा जाने लगा है। इस सब के बीच लगातार अस्पतालों में बेड़ को अलॉट करने को लेकर वॉर रूम द्वारा जारी अनियमितता सामने आई। वहां से सांसद और भाजपा के युवा भाजपा अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने इस मामले को प्रकाश में लाया तो कर्नाटक सरकार की तरफ से इशके जांच के आदेश देने के साथ लोगों की परेशानी दूर करने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्रियों की एक कमेटी बनाई गई। इस कमेटी में कर्नाटक की येदुरप्पा सरकार के सबसे भरोसेमंद मंत्री और भाजपा विधायक अरविंद लिम्बावली को स्थान दी गई। अरविंद लिम्बावली पहले भी कर्नाटक में भाजपा सरकार के लिए संकटमोचक का काम करते रहे हैं।

Aravind Limbavali BJP Karnataka

अब इस कोरोना संकट काल में अरविंद लिम्बावली बढ़-चढ़कर प्रदेश के लोगों की मदद कर रहे हैं और लगातार राज्य में कोरोना से उपजे हालात पर अपनी नजर रख रहे हैं। उनकी सक्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अरविंद लिम्बावली हर अस्पताल, कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, कोविड केयर सेंटर से लेकर कोरोना से संक्रमित लोगों के लिए सरकार की तरफ से दी जा रही हर तरह की व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।


अरविंद लिम्बावली पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन की सप्लाई अस्पतालों तक सुचारू करने की व्यवस्था का भी खुद से निरिक्षण कर रहे हैं। इसके साथ ही वह लगातार संबद्ध अधिकारियों को भी इस संबंध में लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर रहे हैं।


अरविंद लिम्बावली बिना रूक बिना थके इस काम में लगे हुए हैं। उनका एक और एक मात्र उद्देश्य है कि प्रदेश की जनता को किसी भी हाल में कोरोना संक्रमण के दौरान बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाए। साथ ही सरकार की तरफ से दी जानेवाली बाकि व्यवस्थाओं से भी प्रदेश की जनता वंचित नहीं रहने पाए। इसके साथ ही अरविंद लिम्बावली लगातार पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलकर भी उनको प्रदेश की जनता की सेवा में आगे आने की भी अपील करते रहते हैं।