newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: हाथ में सिगरेट लिए राष्ट्रगान का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, दोनों लड़कियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

Video: ये बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर दो लड़कियों का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वो भारत के राष्ट्रगान का अपमान करते हुए नजर आ रही हैं। अब राष्ट्रगान का अपमान करना इन दोनों लड़कियों को भारी पड़ता नजर आ रहा है। दोनों के खिलाफ पश्चिम बंगाल में शिकायत दर्ज कराई गई है। चलिए बताते हैं आपको इस पूरे मामले के बारे में…

नई दिल्ली। भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ है…जब भी ये बजता है तो हर भारतवासी इसके सम्मान में खड़े हो जाता है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो न तो राष्ट्रगान का सम्मान करते हैं और न ही भारत का…ये बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर दो लड़कियों का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वो भारत के राष्ट्रगान का अपमान करते हुए नजर आ रही हैं। अब राष्ट्रगान का अपमान करना इन दोनों लड़कियों को भारी पड़ता नजर आ रहा है। दोनों के खिलाफ पश्चिम बंगाल में शिकायत दर्ज कराई गई है। चलिए बताते हैं आपको इस पूरे मामले के बारे में…

disrespect of the national anthem

बता दें, बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दो लड़कियों का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में दो लड़कियां बैठकर राष्ट्रगान गाते हुए दिखाई दे दीं। पहले तो वो वीडियो में राष्ट्रगान में गलत बोल का उपयोग करती हैं और दूसरा हाथ में सिगरेट पकड़कर हंसती हुई नजर आ रही हैं। अब दोनों लड़कियों द्वारा जिस तरह से भारतीय राष्ट्रगान का मज़ाक उड़ाया गया उसपर लोग भड़क गए हैं।

disrespect of the national anthem

सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद भले ही उस फेसबुक अकाउंट को ही डिलीट कर दिया गया है लेकिन अब वकील आतरयी हलदर ने लालबाजार साइबर सेल और बैरकपुर कमिश्नर कार्यालय में वायरल वीडियो वाली दोनों लड़कियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आत्रयी हलदर ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि दोनों लड़कियों द्वारा बैठकर, धूम्रपान करते हुए राष्ट्रगान का मजाक उड़ाया। लड़कियों द्वारा राष्ट्रगान में गलत शब्द बोले गए और सिगरेट से झंडे की तुलना कर भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया गया।


इधर मामला सामने आने के बाद एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें इस संबंध में शिकायत मिली है। पुलिस ने ये भी बताया है कि दोनों लड़कियों (वीडियो बनाने वाली लड़की) से जब इस मामले की पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया है कि ये वीडियो केवल उन्होंने मजे के लिए बनाया है। उनकी इस वीडियो के लिए एक दोस्त से शर्त लगी थी। वहीं, अब पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। अगर दोनों दोषी पाई जाती हैं तो इन्हें 3 साल तक की जेल, जुर्माना या फिर दोनों का ही सामना करना पड़ सकता है।