newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Modi Cabinet Expansion: जानिए उन मंत्रियों के नाम जिन्हें मिला मोदी सरकार में प्रमोशन

Modi Cabinet Expansion: इतने बड़े स्तर पर बदलाव करते हुए मोदी सरकार ने साफ संदेश दिया है कि चापलूसी के जरिए कोई भी पद पर नहीं बना रह सकता, हर हाल में काम करना ही होगा।

नई दिल्ली। मोदी सरकार में बुधवार को बड़े बदलाव देखने को मिले। कई दिनों से लगाए जा रहे मंत्रिमंडल के विस्तार की खबरों पर कयास को 7 जुलाई को विराम लग गया। बता दें कि इस विस्तार में 15 केंद्रीय मंत्री और 28 राज्य मंत्री का विस्तार किया है। वहीं कई दिग्गज भाजपा के नेता ऐसे में रहे जो मोदी सरकार में बड़े मंत्री पद थे, उन्हें आज इस्तीफा देना पड़ा। बता दें कि इस्तीफा देने वालों में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा जैसे नाम शामिल हैं। इतने बड़े स्तर पर बदलाव करते हुए मोदी सरकार ने साफ संदेश दिया है कि चापलूसी के जरिए कोई भी पद पर नहीं बना रह सकता, हर हाल में काम करना ही होगा। वहीं इस दौरान कुछ ऐसे मंत्री भी रहे हैं जिनकों प्रमोशन मिला है।

ravishnkar prakash

इन्हें मिला प्रमोशन

गौरतलब है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में 7 ऐसे राज्य मंत्री हैं, जिन्हें प्रमोट कर केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। इनमें किरण रिजिजू, राम कुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रूपाल, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकर को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया है।

new cabinet minister

मंत्रिमंडल विस्तार में बने केंद्रीय मंत्रियों के नाम

नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस और भूपेंद्र यादव नए चेहरे हैं। वहीं किरण रिजिजू, राम कुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रूपाल, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकर भी शामिल हैं।

new cabinet minister MOS pic

मंत्रिमंडल विस्तार में नए राज्य मंत्री

पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्ण देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बी एल वर्मा, अजय कुमार, देवू सिंह चौहान, शोभा कारंदलाजे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जारदोश, भागवंत खुबा, कपिल पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभास सरकार, भागवत किशनराव कराद, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर देडु, शांतनु ठाकुर, मुंजापारा महेंद्रभाई, जॉन बारला, एल मुरुगन, निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं।