newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोई सड़क दुर्घटना में घायल दिखे तो मदद करने से पीछे मत हटना, मोदी सरकार आपको लखपति बना देगी!

Modi government: आप किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करते हैं तो सरकार आपको प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। इतना ही नही, अगर आप लोगों की मदद करते रहे तो सरकार आपको लखपति भी बना सकती है। मोदी सरकार की इस योजना को सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की जान बचाने के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है .

नई दिल्ली। अक्सर सफ़र के दौरान कई लोग सड़क हादसे का शिकार हो जाते है। सड़क पर व्यक्ति की मदद करने कोई आगे नहीं आना चाहता, इसके पीछे सबसे बड़ी वजह पुलिसिया पूछताछ और कार्रवाई को मानी जाती है। लेकिन अब मोदी सरकार ने सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद करने वालों के लिए एक योजना लेकर आई है। अब अगर आप किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करते हैं तो सरकार आपको प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। इतना ही नहीं, अगर आप लोगों की मदद करते रहे तो सरकार आपको लखपति भी बना सकती है। मोदी सरकार की इस योजना को सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की जान बचाने के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।

nitin gadkari

आपको बता दें कि हर साल भारत में सड़क दुर्घटना में लाखों लोगों की मौत हो जाती है। समय पर इलाज ना मिलना दुर्घटना में घायल व्यक्ति के मौत के पीछे की सबसे बड़ी वजह होती है। पुलिस की पूछताछ समेत तमाम कार्रवाई से बचने के लिए आम इंसान भी घायलों की मदद नहीं कर पाते लेकिन अब मोदी सरकार घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी, ताकि उनकी जान बचाई जा सके। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने रोड एक्सीडेंट में पीड़ित को गंभीर चोट लगने के एक घंटे के भीतर हॉस्पिटल पहुंचाने वाले को पांच हजार रुपये नगद देने की बात कही है। इसके लिए मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान सचिवों और परिवहन सचिवों को पत्र लिखा है। इस पत्र में मंत्रालय ने कहा है कि ये योजना 15 अक्टूबर, 2021 से 31 मार्च, 2026 तक प्रभावी होगी।


इतना ही नहीं, मंत्रालय ने सोमवार को एक दिशानिर्देश जारी किया है। ‘नेक मददगार को पुरस्कार देने की योजना’ का मकसद सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए आम लोगों को प्रेरित करना है। मदद करने वाले व्यक्ति को पांच हजार नगद के साथ ही एक प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। मंत्रालय की तरफ से ये भी बताया गया है कि इस पुरस्कार के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर 10 सबसे नेक मददगारों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस योजना के जरिये सरकार सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत के आंकड़ों को कम करना चाहती है।

road accident

आपको जानकार हैरानी होगी कि हर साल भारत में करीब पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इसमें से करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत हो जाती है। आकड़ों की बात करें तो सड़क हादसे की वजह से मरने वालों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया में पहले स्थान पर है। सड़क दुर्घटना की वजह हो रहीं मौतें एक चिंता का विषय हैं, इसी वजह से सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या को कम करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद अब ‘नेक मददगार को पुरस्कार देने की योजना’ की शुरुआत की जा रही है। तो अब अगर आपको कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना की वजह घायल अवस्था में दिखे तो आप उसकी मदद करने में पीछे मत हटना, आप लखपति बन सकते हैं।