newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai: बांद्रा कुर्ला में बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर एक हिस्सा गिरा, कई मजदूर जख्मी

Mumbai: डीसीपी मंजूनाथ सिंघे ने इसे लेकर जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में कोई भी लापता नहीं है। न ही जानमाल की हानि हुई है। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की जांच की जा रही है।

मुंबई। मुंबई में शुक्रवार सुबह बांद्रा कुर्ला में बन रहे फ्लाईओवर का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस घटना में 13 मजदूरों के जख्मी होने की खबर है। सभी को बीएन देसाई अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड टीम मौजूद है रेस्क्यू अभियान चला जा रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, हादसे का शिकार ये फ्लाईओवर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बन रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजकर 40 मिनट पर इसका एक हिस्सा गिर गया। डीसीपी मंजूनाथ सिंघे ने इसे लेकर जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में कोई भी लापता नहीं है। न ही जानमाल की हानि हुई है। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की जांच की जा रही है।

मुंबई: स्क्रैप यार्ड में लगी आग

इससे पहले शुक्रवार तड़के मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक स्क्रैप यार्ड में भीषण लगने की घटना सामने आई। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।