newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सीमा विवाद पर बोला चीन, कहा- आपसी बातचीत और परामर्श से निपटाएंगे विवाद

पिछले कुछ समय से पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद चल रहा है। जिसके मुद्दे पर बीते 6 जून को भारत और चीनी सैन्य अधिकारियों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई। इसकी जानकारी भारत में चीन के राजदूत सुन विडोंग ने चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग के हवाले से दी है।

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद चल रहा है। जिसके मुद्दे पर बीते 6 जून को भारत और चीनी सैन्य अधिकारियों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई। इसकी जानकारी भारत में चीन के राजदूत सुन विडोंग ने चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग के हवाले से दी है।

चुनयिंग ने कहा, 6 जून को चीनी और भारतीय सैन्य अधिकारियों के बीच सीमा के हालातों पर विस्तृत बातचीत हुई। दोनों देशों ने राजनयिक और सैन्य स्तर पर सीमा विवाद के मुद्दे को बातचीत के जरिये निपटाने पर बल दिया। सुन विडोंग ने ट्वीट में दोनों देशों के बीच हुई वार्ता की जानकारी दी।

हुआ चुनयिंग ने जोर देकर कहा कि चीन और भारत अपने-अपने देशों के समझौतों के आधार पर महत्वपूर्ण आम सहमति को लागू करने पर सहमत हुए हैं। दोनों देश आपसी मतभेदों को विवाद में बदलने के पक्षधर नहीं हैं। भारत और चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए एक साथ काम करते हैं, ताकि द्विपक्षीय संबंधों के स्थिर विकास के लिए अनुकूल माहौल बनाया जा सके। हुआ ने कहा कि सीमा क्षेत्रों में पूरी स्थिति पर गौर करें तो यह आमतौर पर यह स्थिर और नियंत्रण में है। चीन और भारत के बीच बातचीत और परामर्श के माध्यम से ऐसे मुद्दों को ठीक से हल करने की क्षमता और इच्छाशक्ति है।