newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Singhu border: दूसरे आरोपी निहंग नारायण सिंह का अमृतसर में हीरो जैसा स्वागत, पहनाई नोटों की माला (वीडियो)

Singhu Border: घटना के 15 घंटे बाद शुक्रवार शाम को ही निहंग सरबजीत सिंह ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पुलिस के सामने सरेंडर किया था। अब एक और निहंग नारायण सिंह ने भी सरेंडर कर दिया है। अमृतसर के देवीदास पुरा गुरुद्वारे के बाहर से नारायण सिंह को हिरासत में लिया गया।

नई दिल्ली। सिधु बॉर्डर पर शुक्रवार तड़के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद किसान आन्दोलन को लेकर बड़े सवाल खड़े हुए थे। सिधु बॉर्डर पर तरनतारन के गांव चीमा के रहने वाले लखबीर सिंह की हत्या हुई थी। अब इस ह्त्या का मामला गर्माता जा रहा है। घटना के 15 घंटे बाद शुक्रवार शाम को ही निहंग सरबजीत सिंह ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पुलिस के सामने सरेंडर किया था। अब एक और निहंग नारायण सिंह ने भी सरेंडर कर दिया है। अमृतसर के देवीदास पुरा गुरुद्वारे के बाहर से नारायण सिंह को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार हुआ एक और निहंग 

आपको बता दें कि लखबीर सिंह कि बर्बरतापूर्वक हत्या करने के बाद उसका शव लटका दिया गया था। मामला जब तूल पकड़ा, पुलिस ने छानबीन शुरू की तो निहंग सरबजीत सिंह ने हत्या की जिम्मेदारी ली और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वहीँ अब एक और निहंग को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसका नाम है नारायण सिंह। नारायण सिंह ने कहा है कि जितना दोषी सरबजीत सिंह है उतना ही दोषी मैं भी हूँ! पुलिस ने कहा कि नारायण सिंह के अमृतसर पहुंचने की खबर मिलते ही इलाके को घेर लिया गया था। गुरुद्वारे से बाहर निकलते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

Breaking : सिंघु बॉर्डर पर दलित लखबीर सिंह के हत्यारोपी निहंग नारायण सिंह का आज अमृतसर के एक प्रमुख धार्मिक स्थल में सम्मान हुआ। नोटों की माला पहनाई गई। अब वह पुलिस के सामने सरेंडर करने जा रहा है। #SinghuBorder pic.twitter.com/URD8jeEykP

— Sachin Gupta (@sachingupta787) October 16, 2021

अमृतसर पहुंचे नारायण सिंह का स्वागत

इतना ही नहीं एक वीडियो सामने आया है जिसमें साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है कि अमृतसर पहुंचे नारायण सिंह का स्वागत किया जा रहा है। उसे नोटों से बनी मालाएं पहनाई गई हैं। इतना ही नहीं नारायण सिंह ने अमृतसर में मीडिया कर्मियों से बातचीत की। नारायण सिंह का कहना था कि संगत ने उसे अमृतसर में सरेंडर करने के लिए कहा था। इसके बाद वह अमृतसर पहुंचा। जानकारी के अनुसार वह पुलिस से छिपते हुए देवीदास पुरा पहुंचा था।

सिंघु बॉर्डर अपडेट @ अमृतसर
लखबीर सिंह के हत्यारोपी निहंग जत्थेदार नारायण सिंह ने सरेंडर से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अकाल तख्त पर मत्था टेका। लोगों ने स्वागत किया, नोटों की माला पहनाईं। https://t.co/rQPeScLnJh pic.twitter.com/KfOAPGUUuH

— Sachin Gupta (@sachingupta787) October 16, 2021

सोनीपत लेकर आएगी पुलिस 

वहीं पुलिस को भी और आरोपियों की तलाश थी। सोनीपत के DSP वीरेंद्र सिंह  का कहना है कि उन्हें अमृतसर में निहंग नारायण सिंह के सरेंडर की सूचना वहां की पुलिस से मिली थी। सोनीपत पुलिस की एक टीम अमृतसर के लिए रवाना कर दी गई है, जो निहंग नारायण सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आएगी। दरअसल नारायण सिंह घटना के बाद अमृतसर की तरह पुलिस से बचते हुए भाग निकला था।  निहंग नारायण सिंह को सरेंडर के बाद अमृतसर के देवीदास पुरा गुरुद्वारे के बाहर से हिरासत में लिया गया।