newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia Ukraine Crisis: भारत के इस ज्योतिष ने की थी रूस-यूक्रेन युद्ध की भविष्यवाणी, पंडित के पंचांग का फोटो हो रहा वायरल

Russia Ukraine Crisis: इस बीच जंग को लेकर भारत में एक चौकाने वाला दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि, यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की भविष्यवाणी भारतीय पंचांगों में एक वर्ष पहले ही कर दी गई थी।

नई दिल्ली। यूक्रेन में रूसी मिसाइलें और बारूद के गोले तबाही मचा रहे हैं। बीते सात दिनों से जारी इस जंग में अब तक सैकड़ों लोग जान गंवा चुके हैं तो वहीं, हजारों-लाखों लोग डर के साए में जी रहे है। उन लोगों पर हर वक्त मौत का खतरा मंडरा रहा है। यूक्रेन ने दुनिया के बाकी देशों को छोड़ भारत से मदद की गुहार लगाई है। फिलहाल दुनियाभर में रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ जंग को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि कब क्या होगा और आखिर में नतीजा क्या रहेगा। इस बीच जंग को लेकर भारत में एक चौकाने वाला दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि, यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की भविष्यवाणी भारतीय पंचांगों में एक वर्ष पहले ही कर दी गई थी।

दरअसल, मोहाली के कुराली निवासी पंडित इंदु शेखर शर्मा ने अपने पंचांग श्री मार्तंड में डेढ़ साल पहले ही इस युद्ध की भविष्यवाणी की थी।

रूस यूक्रेन युद्ध

वह पिछले 95 साल से यह पंचांग निकाल रहे हैं। भारत के कई नामी खिलाड़ी भी उनकी ज्योतिष गणना के कायल हैं। ज्योतिषी इंदु शेखर शर्मा ने 94वें पंचांग में ग्रह नक्षत्र की गणना देख पूर्वानुमान लगाया था कि 26 फरवरी के बाद से सात अप्रैल तक शनि और मंगल का मकर राशि में योग यूरोपीय देशों की नीति विश्वव्यापी अशांति और अघोषित युद्ध का वातावरण बना सकती है।

उन्होंने अपने 2021- 2022 के पंचांग में पेज नंबर-50 पर इसका जिक्र किया है। बता दें कि, इंदु शेखर शर्मा ज्योतिषी घराने से हैं, उनके पूर्वज भी राजा महाराजा के पास राज ज्योतिष का काम करते थे। इन दिनों इंदु शेखर की ये भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक साबित हो रही है। रूस और यूक्रेन की जंग से दुनियाभर में अशांति फैली हुई है।  इंदु शेखर कहते हैं कि, ज्योतिष शास्त्र कोई भविष्यवाणी नहीं करता। ज्योतिष शास्त्र में गणना के आधार पर अनुमान लगाया जाता है।