newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP : दिवाली पर दुल्हन सी सजी अयोध्या, सीएम योगी जाकर देंगे बड़ी सौगात

UP : दिवाली (Diwali) का त्योहार आ गया है। ऐसे में राम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में हर बार की तरह बड़ी धूम-धाम से दिवाली मनाई जाएगी। इस बार की दिवाली उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लिए काफी खास है क्योंकि राम मंदिर निर्माण के बाद ये पहली दिवाली है।

लखनऊ। दिवाली (Diwali) का त्योहार आ गया है। ऐसे में राम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में हर बार की तरह बड़ी धूम-धाम से दिवाली मनाई जाएगी। इस बार की दिवाली उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लिए काफी खास है क्योंकि राम मंदिर निर्माण के बाद ये पहली दिवाली है। इसकी वजह से अयोध्या को दुलहन की तरह सजाया गया है।

Yogi Haappy

सीएम योगी अयोध्या को देंगे बड़ी सौगात

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेंगे। ऐसे में वो अयोध्या को कई बड़ी सौगात देंगे। जिसमें अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत एक दर्जन से अधिक विकास परियोजनाओं की घोषणा होने की संभावना है।

Ayodhya Deewali

लाखों दीयों से सजाया जाएगा अयोध्या को

अयोध्या में आज राम की पौड़ी को लाखों दीयों से सजाया जाएगा। इस बार एक खास चीज लोगों के लिए उपलब्ध कराई गई है। जो है वर्चुअल दीपोत्सव की सुविधा। इसमें लोग वर्चुअल दीप जला पाएंगे। सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अयोध्या जाएंगे। कार्यक्रम दोपहर में शुरु हो जाएगा। इस बार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होगी। इसके अलावा सूर्यास्त पर सरयू नदी में भव्य आरती होगी, साथ ही उस वक्त राममंदिर निर्माण स्थल पर 11000 दीये जलाये जाएंगे।

Ayodhya Deewali

यहां जानें आज का कार्यक्रम

सबसे पहले 3 बजे सीएम योगी अयोध्या पहुंचेंगे। जिसके बाद वो 3 बजकर 10 मिनट पर राम जन्मभूमि जाएंगे, यहां वो पूजा-अर्चना करेंगे और 11 हजार दियें जलाएंगे। इसके बाद 4 बजे राम, लक्ष्मण और सीता हेलिकॉप्टर से आएंगे। इनका स्वागत सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगे। 5 बजे भरत मिलाप और बाकी के कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 6 बजे सीएम योगी सरयू घाट पहुंचेंगे और आरती में हिस्सा लेंगे। करीब 6 बजकर 15 मिनट पर दीपोत्सव शुरु होगा।